Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बंध्याकरण

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

हुसैनाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 215 महिलाओं का हुआ सफल बंध्याकरण ऑपरेशन

पलामू समाचार केंद्र  हुसैनाबाद प्रतिनिधि परिवार कल्याण विभाग के निर्देश पर जारी हुसैनाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वर्ष 2020-21 में कुल-215 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। इस आपरेशन में मुख्य रूप से डॉ0 संजय कुमार रवि,डा.पीएन सिंह,डा.एस होरो व स्वास्थ्य कर्मी मोहम्मद समीम, सुनील कुमार, राजमुनी देवी, अभिलासा कुमारी, सुनीता कुमारी , जयराम, रेणु ने सभी निबंधित महिलाओं की ऑपरेशन के दौरान सक्रिय रहे। इस संबंध में अस्पताल उपाधीक्षक सह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रत्नेश कुमार ने बताया की अबतक विभाग के निर्देश पर 215 लोगों का ऑपरेशन किया गया है, जिसमें दो पुरूष भी शामिल हैं। उन्होंने कहा की विभाग द्वारा इस क्षेत्र में विशेष सुविधा दी जा रही है। लोगों को परिवार कल्याण के लिए इस कार्य में जागरूक रहने की जरूरत है। छोटा परिवार ही सुखमय जीवन का आधार है। उन्होंने बताया कि पहले सप्ताह में दो दिन मंगलवार व शुक्रवार को किया जाता था। परंतु सीएस पलामू के निर्देश पर विगत 4 दिसंबर से प्रत्येक दिन बंध्याकरण आपरेशन किया जा रहा है।