Skip to main content

Posts

Showing posts with the label फिल्म शूटिंग

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

डाल्टनगंज में विगत 5 दिनों से पीटीएफ प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनाई जा रही गुरसुती ए मिस्ट्री

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 डाल्टनगंज में विगत 5 दिनों से पीटीएफ प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनाई जा रही गुरसुती ए मिस्ट्री शॉर्ट फिल्म की शूटिंग चल रही है जिसके निर्देशक प्रवीण तिवारी और निर्माता नवीन तिवारी है। पलामू के स्थानीय कलाकारों ने इस फिल्म में अपने अभिनय का प्रदर्शन किया है जिसमें सोनू विश्वकर्मा, कृष्णा सिंह, कंचन सिंह, सतीश सिंह, हरि मोहन व अन्य शामिल है। शॉर्ट फिल्म के साथ पलामू में फिल्म निर्माण के क्षेत्र में एक नया अवसर है। निरंतर प्रयास से पलामू को भी फिल्म जगत के उच्च स्तर पर लाया जा सकता है। पीटीएफ प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पलामू में और भी बड़े-बड़े प्रोजेक्ट करने की योजना बनाई जा रही है। इस फिल्म के कैमरा टीम में दीपक सोनी और रंजन सिंह तथा लाइटिंग टीम में नीरज पांडे और मनोरंजन तिवारी ने अपना अहम भूमिका निभाया है। इस शॉर्ट फिल्म की शूटिंग पलामू जिले के अलग-अलग स्थानों पर किए गए हैं। विज्ञापन

फिल्म शूटिंग के लिए पलामू माकूल जगह: रवि किशन

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  सदर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू में फिल्म शूटिंग की और बढ़ेंगी संभावनाएं, प्रशासन करेगा पूरा सहयोगः आयुक्त फिल्म शूटिंग के लिए पलामू भव्य एवं माकूल जगह है। यहां की भव्यता और सुंदरता देखने लायक है। यहां के लोग भी अच्छे हैं। शूटिंग फ्रेडली हैं।शूटिंग में सहयोग करते हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए यहां नये-नये लोकेशन हैं, जिसकी शूटिंग पहले कभी नहीं हुई है। यहां के इन विभिन्न लोकेशन को फिल्मों में फिल्माया जा सकता है। यह बातें गोरखपुर के सांसद-सह-भोजपुरी फिल्म अभिनेता रवि किशन ने कही। वे आज पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के साहपुर-गढ़वा मार्ग पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विघालय के समीप भोजपुरी फिल्म बिहार डायरी की शूटिंग में भाग ले रहे थे। शूटिंग कार्यक्रम में शूटिंग प्वाइंट पर आयुक्त जटाशंकर चौधरी, उपायुक्त शशि रंजन, उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज, सहायक समाहर्ता आशीष अग्रवाल भी पहुंचे थे।  विज्ञापन फिल्म अभिनेता रवि किशन ने फिल्म की शूटिंग के लिए बेहतर माहौल, सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर पलामू प्रशासन को ...

विश्व बैंक पोषीय तेजस्विनी परियोजनातर्गत दो दिवसीय डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म का शूटिंग सम्पन्न

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 उपायुक्त शशि रंजन ने बताया कि राँची से डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म बनाने आये सृजन प्रोडक्शन टीम तेजस्विनी परियोजना में हो रहें कार्यो को फ़िल्म के रूप में बना कर दिखाएंगे जिससे लोग जागरूक होंगे एवं तेजस्विनी परियोजना से जुड़े किशोरियों एवं युवतियों के चहुमुखी विकास में अपना सहयोग प्रदान करेंगे।उन्होंने बताया कि पलामू में तेजस्विनी परियोजना 14-24 वर्ष के किशोरियों एवं युवतियों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा जिससे समाज में व्याप्त कुरीतियों जैसे बाल विवाह,बाल मजदूरी,अशिक्षा,नशा-पान एवं गरीबी आदि समस्याओं से लड़ने के लिए किशोरी एवं युवतियां आगे आयेंगी  और पूरे पलामू के विकास में अहम भूमिका निभाएगी।  इधर  समाज कल्याण पदाधिकारी संध्या रानी के निर्देशानुसार प्रोडक्शन टीम के साथ तेजस्विनी परियोजना के जिला समन्वयक श्री गनौरी विश्वकर्मा ने जिले के सतबरवा,चैनपुर, मेदिनीनगर एवं पिपरा प्रखंड में  शूटिंग के कार्य कराए।जिसमे तेजस्विनी परियोजनान्तर्गत हो रहें गतिविधियां जैसे- फुटब...