पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
उपायुक्त शशि रंजन ने बताया कि राँची से डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म बनाने आये सृजन प्रोडक्शन टीम तेजस्विनी परियोजना में हो रहें कार्यो को फ़िल्म के रूप में बना कर दिखाएंगे जिससे लोग जागरूक होंगे एवं तेजस्विनी परियोजना से जुड़े किशोरियों एवं युवतियों के चहुमुखी विकास में अपना सहयोग प्रदान करेंगे।उन्होंने बताया कि पलामू में तेजस्विनी परियोजना 14-24 वर्ष के किशोरियों एवं युवतियों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा जिससे समाज में व्याप्त कुरीतियों जैसे बाल विवाह,बाल मजदूरी,अशिक्षा,नशा-पान एवं गरीबी आदि समस्याओं से लड़ने के लिए किशोरी एवं युवतियां आगे आयेंगी और पूरे पलामू के विकास में अहम भूमिका निभाएगी।
इधर
समाज कल्याण पदाधिकारी संध्या रानी के निर्देशानुसार प्रोडक्शन टीम के साथ तेजस्विनी परियोजना के जिला समन्वयक श्री गनौरी विश्वकर्मा ने जिले के सतबरवा,चैनपुर, मेदिनीनगर एवं पिपरा प्रखंड में शूटिंग के कार्य कराए।जिसमे तेजस्विनी परियोजनान्तर्गत हो रहें गतिविधियां जैसे- फुटबॉल, तेजस्विनी पैड बैंक,पोषण बाड़ी,तेजस्विनी पपरियोजना के लिए सर्वेक्षण, डोर-टू-डोर विज़िट,तेजस्विनी क्लब के गठन एवं संचालन आदि का विस्तार से शूटिंग किया गया । विज्ञापन
डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म शूटिंग के दौरान तेजस्विनी परियोजना के जिला समन्वयक श्री गनौरी विश्वकर्मा, कार्यक्रम पदाधिकारी श्री राजू पाल एवं सुनील शर्मा, ज़िला कार्यक्रम पद्धधिकारी मोनिका मिंज के साथ संबंधित प्रखंड के कर्मी सामिल हुए।
Comments
Post a Comment