Skip to main content

Posts

Showing posts with the label आत्महत्या

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

SI लालजी यादव का आत्महत्या दुखदाई, लेकिन अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराना पूरी तरह से गलत

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 दरोगा लालजी यादव की आत्महत्या मामले को पलामू चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने दुखदाई बताया है। साथ ही इस दुःखद घटना में परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही है। यह भी कहा है कि इस मामले में जिस प्रकार से प्रशासनिक पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक, एसडीपीओ और डीटीओ को जिम्मेवार ठहराया जा रहा है, यह बिल्कुल गलत है।  चेंबर के अध्यक्ष दुर्गा जौहरी, ललन कुमार सिन्हा, सुधीर कुमार पांडे, प्रभात कुमार गुप्ता, कमल कुमार गुप्ता, प्रदीप जयसवाल, सतीश कुमार तिवारी, सतीश पांडे, हरिशंकर सिंह आदि ने एक संयुक्त प्रेस बयान में कहा कि पुलिस अधीक्षक ने लगभग 6 माह के कालखंड में जिस प्रकार से शहर और जिले में व्यवसायियों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाया है, यह बहुत वर्षों के बाद इस जिले में देखा गया है। लॉकर कांड, सीमेंट व्यवसायी से ठगी का  मामला, मर्डर कांड का उद्भेदन सहित व्यवसायियों के साथ चोरी की घटना हो या फिर डकैती की। या फिर मारपीट का मामला। सभी का उद्भेदन पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में किया गया है। विज्ञ...

आत्महत्या की घटना दुर्भाग्यपूर्ण ,अनुभवशील एवं कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारी हैं पुलिस अधीक्षक- पूर्व सैनिक बृजेश शुक्ला

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  बीते दिनों जो नावा बाजार थाना परिसर में घटना घटी है उस घटना से मैं काफी मर्माहत हूं। एक युवा जांबाज एवं ईमानदार पदाधिकारी का असमय चले जाना पूरे पलामू को व्यथित कर रहा है । लेकिन जो घटना घटी है उस पर हम सबों को आत्मचिंतन करना चाहिए,  की भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो। विज्ञापन   साथ ही साथ पलामू के कप्तान की कार्यशैली बीते दिनों में बेहद पारदर्शी एवं सराहनीय रही है । जिन्होंने अपराध एवं नक्सलवाद पर जिस तरह से नकेल कसा है, तथा पुलिस पब्लिक के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित किया है ।वह एक उदाहरण स्वरूप है। इस दुःखद घटना के पीछे क्या कारण है, यह तो जांच का विषय है। परन्तु नौकरी के दौरान स्थानांतरण ,पदोन्नति, निलंबन, योगदान  एक सामान्य प्रक्रिया है। जिसे किसी भी अनहोनी से जोड़कर नहीं देखा जा सकता है।  फिर भी एक जवान का यूं चले जाना मन को व्यथित कर रहा है।  मैं पुलिस अवर निरीक्षक लालजी यादव के परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। भगवान पुण्यात्म...

नावा बाजार थाना प्रभारी ने किया आत्महत्या

पलामू समाचार केंद्र  नावा बाजार प्रतिनिधि  बबलू कुमार गुप्ता +917979886793 मृतक का फाइल फोटो नावाबाजार के थाना प्रभारी रहे लालजी यादव के आत्महत्या से आहत ग्रामीणों ने NH- 98 को किया जाम। वरीय पदाधिकारियों को बुलाने की मांग

कजरी के समीप एक लड़का ने ट्रेन से कटकर दी जान।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 कजरी के समीप एक लड़का ने ट्रेन से कटकर दी जान। साईकल पर स्कूल बैग के साथ लड़की आई और एक मोबाइल न0 भी छोड़कर  ट्रेन के आगे कूद गयी विज्ञापन

आठवीं छात्रा ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनग र  प्रतिनिधि +917979886793 पलामू जिले के उंटारी  रोड थाना अंतर्गत ग्राम जोगा के जरही टोला निवासी प्रयाग राम की पुत्री अनुराधा उर्फ अन्नु कुमारी उम्र  लगभग 16 वर्ष ने  गुरुवार  की रात्रि में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली, अन्नू आठवीं कक्षा की छात्रा थी अन्नू के पिता प्रयाग राम जैप में कार्यरत  हैं. ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की सूचना उंटारी  रोड थाना को दी गयी, घटना की जानकारी मिलते ही उंटारी थाना प्रभारी शिव कुमार अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली और परिजनों से पूछ ताछ की, पूछ ताछ के क्रम में मृतिका के माँ ने बताया कि घर में सिर्फ हम ( मां ) बेटी ही रहते है, गुरुवार की रात्रि हम छत पे सोए हुए थे, और अनुराधा नीचे कमरे मे सोई हुई थी. अनुराधा  की मां सुबह जब छत से नीचे आयी तो अनुराधा अपने बिस्तर पर नहीं थी, जब मां ने बाकी के कमरों में देखा तो  अनुराधा  उर्फ अनु दूसरे कमरे में दुपट्टे से फांसी पर लटकी हुई मिली, अनुराधा की मां ने तत्काल दुपट्टे को काट कर...

मां से पूछा- क्या आज मरने वाले जन्नत जाते हैं, कुछ देर बाद जन्नत जाने की चाहत में की खुदकुशी

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 जन्नत जाने की चाहत में की खुदकुशी, फांसी लगाने से पहले माँ से पूछा था ये सवाल  किसी भी मान्यता के प्रति आस्था व विश्वास होना सही माना जाता है. पर जब वही विश्वास, अंधविश्वास में बदल जाता है तो लोगों को कई बार अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ जाता है। ऐसी ही घटना सामने आई है इंदौर के रावजी बाजार क्षेत्र के चंपा बाग स्थित हाथीपाला से. इंदौर में 15 वर्षीय छात्रा ने मुहर्रम के दिन फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली। ख़ुदकुशी करने से पहले मां से बच्ची ने एक सवाल पूछा था। छात्रा ने पूछा था कि “इमाम हुसैन इसी दिन शहीद हुए थे क्या। क्या आज के दिन मरने वालों को शहादत मिलती है, वो जन्नत जाते है?” इसके जवाब में मां ने बच्ची को जवाब दिया था “हां” इस वाकये के कुछ देर बाद ही छात्रा ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली। परिवार के लोगों ने जब छात्रा को फंदे से उतारकर अस्पताल लाया, जब वहां के डॉक्टर ने उसे वहां मृत घोषित कर दिया। विज्ञापन 2 दिन पहले ही आई थी नई किताबें परिवार के सदस्यों ने बताया है कि छात्रा का नामाकंन कुछ...

जहरीला पदार्थ खाकर 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने की आत्महत्या

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  पांकी प्रखंड के नौडीहा टू पंचायत अंतर्गत गणेशपूर गांव निवासी 45 वर्षीय नंदेव राम ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सूचना मिलते ही पिपराटांड़ थाना प्रभारी राहुल गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए मेदनीनगर भेज दिया। विज्ञापन

पाटन थाना के करर गांव निवासी 21 वर्षीय पूजा कुमारी ने छत से लटक कर की आत्महत्या

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पाटन थाना के करर गांव निवासी 21 वर्षीय पूजा कुमारी ने छत से लटक कर जान दे दी पूजा कुमारी की  शादी आज से 3 वर्ष पहले करर गांव के राकेश कुमार के साथ हुआ था प्रेम विवाह के रूप में शादी होने के बाद पति का व्यवहार बदल गया था। वह शादी के बाद प्रताड़ित महसूस कर रही थी ।बीती रात्रि रस्सी के सहारे फासी लगाकर अपनी इह लीला समाप्त कर ली। घटनास्थल पर पाटन थाना प्रभारी प्रकाश कुमार  व ओ पी प्रभारी विनोद राम गांव पहुंच कर शव  अपने कब्जे में  लेने के बाद प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद अंत परीक्षण हेतु डालटेनगंज  एम एम सी एच भेज दिया है। मामले की सघन जांच-पड़ताल थाना प्रभारी द्वारा प्रारंभ कर दी गई है। पाटन थाना पुलिस दिनो बिनदुओ हत्या या आत्म हत्या पर जांच कर रही है। विज्ञापन

वृद्ध ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  नावा बाजार प्रखंड क्षेत्र के सोहदाग पंचायत स्थित राजदिरिया में स्वर्गीय मुटुर चौधरी के पुत्र 55 वर्षीय राजेंद्र चौधरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर नवा बाजार थाना के एएसआई भाशो रजक घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए अंत परीक्षण के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल भेज दिया। विज्ञापन  इधर परिजनों का कहना है कि राजेंद्र चौधरी मानसिक रूप से दिमागी हालत खराब था वह पूर्व में भी दो तीन बार आत्महत्या करने का प्रयास किया लेकिन किसी प्रकार बचा लिया गया था।

पलामू: सतबरवा अंचलाधिकारी के पुत्र का शव फंदे पर झूलता मिला

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि  +917979886793 पलामू 8 मई: पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र के सुदना में शनिवार की दोपहर एक युवक का शव उसके कमरे में फंदे से लटका बरामद किया गया. सूदना में चर्चित शंभू गेट ग्रील के पीछे शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना के बाद पुलिस और युवक के परिजन मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल में भेज दिया है. युवक की पहचान सतबरवा के अंचलाधिकारी योगेश्वर सिंह के 26 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार के रूप में हुई है. घटना के समय सुदना स्थित घर में सुधीर के अलावा परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था. परिवार के लोग उसके मोबाइल नंबर पर लगातार संपर्क कर रहे थे. किसी तरह की बातचीत नहीं होने पर शनिवार की दोपहर उससे मिलने पहुंचे. परिजनों ने देखा कि सुधीर का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ है. परिजनों के अनुसार सुधीर कुमार इंजीनियरिंग का छात्र था और पास आउट था. रांची में रहकर पढ़ाई करता था. गत गुरुवार को वह रांची से मेदि...

साहेबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की ने की आत्महत्या

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि  +917979886793 साहिबगंज  महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की ने सोमवार की देर शाम अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, इंस्पेक्टर शशिभूषण चौधरी समेत कई पुलिस पदाधिकारी उसके आवास पर पहुंचे। एसपी स्वयं मामले की जांच-पड़ताल कर रहे हैं। वह डीएसई आफिस के समीप सरकारी क्वाटर में रहती थी। रूपा तिर्की 2018 बैच की अवर निरीक्षक थी। हाल ही में प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद उसे महिला थाना प्रभारी बनाया गया था। रूपा रांची के रातू थाना क्षेत्र के काठीटांड की रहनेवाली थी। पिता सेना में हैं। तीन बहनों में वह सबसे बड़ी थी। दो छोटी बहनें हैं। उसकी शादी अब तक नहीं हुई थी। आत्महत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

प्यार में प्रेमी प्रेमिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन प्रेमी जोड़े की पेड़ से लटकी मिली लाश।दोनों की शादी के लिए राजी नहीं थे परिजन, जंगल में प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगा दी जान।​​​​​मामला नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।मृतक की पहचान रबदा कोरामी गांव निवासी रिंकू कुमारी और तेलियाडीह गांव के रहने वाले बचू कुमार के रूप में हुआ।

रिम्‍स पीजी की छात्रा अनिशा अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन  रांची के रिम्स में पीजी फर्स्‍ट ईयर (फार्मा) की छात्रा अनिशा झा ने शुक्रवार की देर रात अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। तीन साल पूर्व ही दोनों की शादी हुई थी। अनिशा के पति मयंक प्रियरंजन सैमफोर्ड अस्पताल में मेडिसिन प्रभाग में डाक्टर हैं। दोनों जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सेल सिटी के फ्लैट में रहते थे। बताया जाता है कि रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद अनिशा ने गुस्से में कमरा बंद कर लिया। उसके बाद पंखे से फंदा लगा कर झूल गई। काफी आवाज लगाने के बाद भी अनिशा का कमरा नहीं खुला तो रात 12 बजे मयंक ने ससुराल वालों को फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो सामने अनिशा फांसी पर लटकी पाई गई। आनन फानन में उसे सैमफोर्ड अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही अनिशा के पिता अधिवक्ता अजय कुमार झा सपरिवार रांची पहुंचे। वे सीधे सैमफोर्ड अस्पताल पहुंचे। यहां सदर थाना पुलिस ने ...

फांसी लगाने का नाटक करने का वीडियो बनाना महिला को महंगा पड़ा, गई जान

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन पारिवारिक झगड़े को सुलझाने के लिए फांसी लगाने का नाटक करने का वीडियो बनाकर अपने पति को भेजने का निर्णय लेना एक महिला को महंगा पड़ा। वीडियो बनाने का नाटक करने के दौरान सच मे महिला की जान चली गई। यह वाकया बाघमारा पुलिस अनुमंडल के रामकनाली ओपी के फ़िल्टर प्लांट के समीप का है। जहाँ शुक्रवार के दिन एक 32 वर्षीय महिला ने अपने 08 वर्षीय लड़की को फांसी का वीडियो बनाकर उसके पापा को भेजने की बात कही। परंतु इस खेल में महिला की मृत्यु हो गई। महिला की लड़की के अनुसार उसकी मम्मी का उसके पापा के साथ झगड़ा हुआ था। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर आवश्यक तफ्तीश की।

गुमलासीआरपीएफ़ जवान की गोली लगने से मौत।

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 सीआरपीएफ़ जवान की गोली लगने से मौत।गुमला जिला अंतर्गत बनारी पिकेट में ड्यूटी पर तैनात 49 वर्षीय 158 B कंपनी के जवान है।सूचना है कि खुद से गोली मारकर जवान ने आत्महत्या कर ली।वही यह भी सूचना है कि जिस घटना में जिस हथियार का प्रयोग हुआ है वह दूसरे जवान का है,फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला लेकर जवान निकले हैं।मामले की छानबीन जारी है

चैनपुर गर्दा के दीनानाथ ने किया अपनी आत्महत्या का प्रयास

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी प्रतिनिधि मेदनीनगर यू कहो तो डॉक्टर भगवान का रूप होता है इसका त्वरित प्रमाण दखने को मिल गया मेदनीनगर पीएमसीएच में डॉक्टर से हड़ताल पर थे तब मरीजों का तांता लगा हुआ था फिर भी इमरजेंसी के मरीज को तुरंत डॉक्टरों ने देखा और जान बचाने की कोशिश किया बताते चलें कि चैनपुर के गरदा दीनानाथ भुइया शराब के नशे में अपना गला खुद काट लिया उसकी हालत खराब होने पर पीएमसीएच में तुरंत भर्ती किया गया डॉक्टरों ने उसे तुरंत भर्ती किया और त्वरित इलाज किया

रामगढ़ थाना चौक के समीप दामोदर पुल से एक युवक ने छ्लांग लगाकर आत्महत्या कर ली

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 रामगढ़ थाना चौक के समीप दामोदर पुल से एक युवक ने छ्लांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। दामोदर पुल की रेलिंग पर चढ़कर अचानक युवक के छलांग लगाते ही स्थानीय लोग उसे बचाने के लिए नदी की ओर दौड़ पड़े। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। मौके पर रामगढ़ थाना प्रभारी भी वहां पहुंच गए। छलांग लगाने के बाद युवक नदी के गहरे पानी के बीच चट्टान में फंस गया।काफी मशक्कत के बाद पतरातू डैम से गोताखोर बुलाकर शव को पुलिस ने बाहर निकाला। मृतक के पैंट के पॉकेट से पुलिस को एक परिचय पत्र मिला है। इससे उसकी पहचान कन्हिया यादव पिता लाल बहादुर यादव पोचरा, बरकाकाना निवासी के रूप में हुई है।

चास के युवक ने कूलिंग पौंड में कूदकर की आत्महत्या

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत कूलिंग पौंड में आज सुबह एक युवक ने कूदकर आत्महत्या कर लिया। मृतक की पहचान चास के सदर बाजार निवासी पवन सिंघल के 18 वर्षीय पुत्र हर्षित कुमार सिंघल के रूप में हो पाई है। परिजनों का कहना है कि मृतक पिछले कई दिनों से डिप्रेशन में था। मृतक आज सुबह अपने घर से नाश्ता कर अपनी स्कूटी लेकर निकला कुछ घंटे बाद सूचना मिली कि हर्षित कॉलिंग कुंड में कूद गया है। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से बचाने का प्रयास किया परंतु असफल रहे। घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना संबंधित थाने को दी। सूचना मिलते हीं संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सीआरपीएफ कमांडेंट के घर पर परिवार वालों से की मारपीट और फिर आत्महत्या कर ली नौकरानी

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 रांची। बरियातु थाना के एदलहातु में सीआरपीएफ के कमांडेंट जगत आनंद सुरीन के यहां कार्यरत मेड के सुसाइड करने की खबर आ रही है। सुसाइड करने से पहले वह कमांडेंट के परिजनों को बुरी तरह घायल कर दी है। घायलों में कमांडेंट के 7 साल के बेटे प्रियांक सुरीन, 78 वर्षीय मां एपिस सुरीन और 80 वर्षीय सास सुभानी होरो शामिल हैं। सभी की हालत गंभीर है और वे मेडिका अस्पताल के आईसीयू में एडमिट हैं। बरियातू थाना के सब इंस्पेक्टर रामचंद्र राम ने बताया कि घटना गुरुवार शाम की है। घर पर परिजनों को अकेला पाकर मेड ने किचन में रखे खल से पहले कमांडेंट के पुत्र, उनकी सास और मां को घायल कर दी। तब तक बाहर काम कर रहे मजदूरों ने उसे पकड़ कर एक कमरे में बंद कर दिया। रात में जब कमांडेंट घर पहुंच कर कमरा खोले तो वह फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने बताया कि उनका दमागी संतुलन भी ठीक नहीं था। कमांडेंट जगत आनंद सुरीन ने बताया कि 45 वर्षीय सलोनी होरो उनके घर में पिछले 7-8 वर्षों से घरेलू काम कर रही थी। वह पूरी तरह ठीक थी और अच्छे तरीके से काम कर रही थी। 4 दि...

स्कूल के पास फांसी लगाकर वृद्ध ने की आत्महत्या

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी मेदिनीनगर।  +917979886793 पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के अजलतुआ गांव निवासी 60 वर्षीय सोनू भुइयां ने कंकारी पंचायत के बारीमान उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल के समीप बुधवार की सुबह में एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। चैनपुर पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई नेमा भुइयां ने पुलिस के समक्ष बताया गया कि मृतक के परिवार में कोई नहीं है उसकी मानसिक स्थिति खराब थी। करीब एक साल से बारीमान स्कूल प्रांगण में ही रहा करता था। बुधवार की सुबह में फांसी लगाकर आत्महत्या की सूचना मिली। कंकारी पंचायत मुखिया लखन चौधरी ने बताया कि मृतक सोनु भुइयां करीब एक साल से स्कूल प्रांगण के बरामदे में रहा करता था। आसपास घरो में मांग कर वह अपना जीवन बसर करता था। उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। बुधवार की सुबह में स्कूल के समीप एक पेड़ से लटक कर आत्महत्या करने की खबर मिली बाद में उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर इसकी सूचना चैनपुर पुलिस को दिया। चैनपुर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक...