पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793
साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की ने सोमवार की देर शाम अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, इंस्पेक्टर शशिभूषण चौधरी समेत कई पुलिस पदाधिकारी उसके आवास पर पहुंचे। एसपी स्वयं मामले की जांच-पड़ताल कर रहे हैं। वह डीएसई आफिस के समीप सरकारी क्वाटर में रहती थी। रूपा तिर्की 2018 बैच की अवर निरीक्षक थी। हाल ही में प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद उसे महिला थाना प्रभारी बनाया गया था।
रूपा रांची के रातू थाना क्षेत्र के काठीटांड की रहनेवाली थी। पिता सेना में हैं। तीन बहनों में वह सबसे बड़ी थी। दो छोटी बहनें हैं। उसकी शादी अब तक नहीं हुई थी। आत्महत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
Comments
Post a Comment