Skip to main content

Posts

Showing posts with the label pubg

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

PUBG मोबाइल में किए गए हैं कई बदलाव,अब सिर्फ 1 GB में गेम होगा Download

पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 भारत में फिर से PUBG को लॉन्च किया जाएगा मोबाइल गेम्स में पबजी दुनिया का सबसे अधिक खेला जाने वाला गेम है और इस खेल के के दीवाने हैं।भारत में जब पबजी बैन हुआ था तब कई चेहरों पर मायूसी छा गई थी,लेकिन अब फिर से पबजी को भारत में लॉन्च किया जाएगा,फैंस के लिए ये खबर किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है।12 नवंबर को पबजी कॉर्पोरेशन के इस बात की जानकारी दी थी कि पबजी की भारत में जल्द वापसी होगी।हालांकि अभी लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की गई है।कंपनी ने कहा है कि पबजी मोबाइल इंडिया को खास तौर पर भारत के हिसाब से बनाया गया है और इसे जल्द लॉन्च किया जाएगा। भारत में पबजी का लॉन्च होने वाला वर्जन कुछ अलग होगा और उसमें बदलाव किए जाएंगे।इस बार पबजी गेम का साइज छोटा होगा,लाइट वेट इंस्टॉलेशन उसे कुछ बदलावों में से एक है।इस फीचर की वजह से गूगल प्ले स्टोर पर गेम का डाउनलोड साइज 610 MB तक कम हो जाएगा।पबजी के ग्लोबल वर्जन को छोड़कर ये बदलाव VN और TW वर्जन में भी किए जाएंगे।इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत का वर्जन इन जैसा ही होगा। पूरी दुनिया में लोगों को मुश्किल ह...