पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 इस बार श्रावण मास के पावन बेला पर शिव भक्तों को उनके आराध्य देव के कई भक्ति गीत बाजार में आ रहा है। पलामू के चर्चित कलाकार श्रवण ठाकुर व मुस्कान सिंह की जोड़ी की कई भक्ति गीतों का एलबम और रोमांटिक गानों का वीडियो टीसीरिज के माध्यम से रिलीज हो रहा है। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। एक प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी में देते हुए चर्चित कलाकार श्रवण कुमार ने बताया कि इस बार सावन महीने में शिव की भक्ति से जुड़ी हुई जो अल्बम रिलीज हो रहा है वो शिवभक्तों के लिए खास होगा। उन्होंने यह भी बताया कि भक्ति गीतों के अलावे रोमांटिक गानों का वीडियो भी जल्द ही टीसीरिज के माध्यम रिलीज हो रहा है।। विज्ञापन चर्चित कलाकार श्रवण और मुस्कान के भक्ति गीतों के अलावे डिवोशनल एवं कुछ रोमांटिक गीत देश के कई मशहूर म्यूजिक कंपनियों द्वारा रिलीज किया जा रहा है । श्रवण ठाकुर एवं मुस्कान सिह की जोड़ी को इस से पहले छठ व्रत पर रिलीज हुई अलबम अरग के बेरिया, माँ करूणा में भं...