पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र धर्मेंद्र कुमार सिंह सदर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन जाति प्रमाणपत्र से धर्म का कॉलम हटाने को लेकर झारखण्ड सरकार जल्द निर्णय ले सकती है। इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्मिक विभाग को जांचकर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसके पक्ष में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस पार्टी के विधायकों ने तर्क देते हुए कहा कि जाति प्रमाणपत्र से धर्म का कॉलम हटा लिया जाए।कांग्रेस के विधायक और टीएसी के सदस्य नमन विक्सल कोनगाड़ी का तर्क था कि व्यक्ति की जाति कभी नहीं बदलती, लेकिन वह धर्म बदलने की स्वतंत्रता रखता है। जाति प्रमाणपत्र के प्रपत्र-4 के कॉलम को अप्रासंगिक बताते हुए उन्होंने इसे हटाने का अनुरोध किया। चमरा लिंडा के मुताबिक जाति प्रमाणपत्र में धर्म का कालम भेदभावपूर्ण रवैया को दर्शाता है, जिसे हटाना चाहिए। दीपक बिरूआ ने प्रमाणपत्र का प्रारूप 1950 के अनुरूप यथावत रखने की मांग उठाई। इसपर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्मिक विभाग को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।_