Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अबुआ राज

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

अबुआ राज में अंधेर नइखे... हेमंत बाबू जुग जुग जिये: लाभुक

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 पलामू के पेंशन धारकों को मिला सब्र का फल कोविड के कारण बंद पेंशन, महीनों बाद आया एकाउंट में डेढ़ लाख से अधिक लाभुकों के एकाउंट में भेजा गया पेंशन हम जानत रहली अबुआ राज में अंधेर नइखे, हेमन्त बाबू जुग जुग जिये… हम बोलले रही आपन लइकन से की उहो हमन सब के बेटा बा.. हमनी के दर्द समझिएँ आउ पेंशन दीहें… उक्त बातें 4 महीने से बंद पेंशन के मिलने के खुशी में छलकती आंखों से पाटन प्रखण्ड के लतीफ मियां ने कही। बताते चलें कि कोविड-19 के कारण 4 महीनों से बंद पेंशन को एक मुश्त लाभुकों के खातों में डाला गया। सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री पीयूष ने बताया कि उपायुक्त श्री शशि रंजन के निर्देश पर पलामू के 1 लाख 50 हज़ार 591 लाभुकों के बीच पेंशन का वितरण किया गया है। कोविड-19 के कारण फण्ड की कमी थी ऐसे में लाभुकों का पेंशन रुका हुआ था। परंतु फण्ड आते ही सभी लाभुकों के बीच पेंशन वितरित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि वृद्धा पेंशन पाने वालों की संख्या 1 लाख 28 हज़ार 137 है, वही 17 हजार 875 लोगों को विधवा पेंशन, 1 हज़ार 475 लोगों को दिव्यांग...