पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 किसान आंदोलन के बीच हुए पंजाब के स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की जबरदस्त लहर देखने को मिली।पंजाब में कांग्रेस ने मुख्य विपक्षी दल आम आदमी पार्टी, शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का सफाया करते हुए राज्य के सभी सात निगमों पर कब्जा कर लिया। कांग्रेस ने सात में से छह निगमों में जीत हासिल की, जबकि एक निगम में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। नगर परिषदों के चुनाव में भी कांग्रेस ने जोरदार जीत हासिल की। कांग्रेस ने प्रदेश के बठिंडा, होशियारपुर, कपूरथला, अबोहर, बटाला और पठानकोट नगर निगम में जीत हासिल की है। सातवें नगर निगम के चुनाव का परिणाम जल्द आने की संभावना है। राज्य में सात निगमों और 109 नगर परिषदों के लिए गत 14 फरवरी को हुए चुनाव में कुल 9,222 उम्मीदवार मैदान में थे। कांग्रेस ने अबोहर, बठिंडा, कपूरथला, होशियारपुर, पठानकोट, मोगा और बाटला नगर निगम पर बड़ी जीत हासिल की है।