पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
दिनांक 18 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आव्हान के तहत झारखंड राज्य किसान संघर्ष समन्वय समिति द्वारा झारखंड में व्यापक पैमाने पर सभी रेलवे स्टेशनों पर रेल रोको कार्यक्रम किया जाएगा। मुख्य रूप से किसान विरोधी कानून वापस लेने, किसानों के फसल का समर्थन मुल्य की गारंटी का कानून बनाने, झारखंड में पंचायत स्तर पर धान क्रय केंद्र खोलने, किसानों की अनाज की खरीद की गारंटी तथा केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल में प्रति लीटर 5रू28 पैसा,डीजल में 5 रूप 58पैसा एवं गैस सिलेंडर में 50 रूपये मूल्यवृद्धि वापस लेने तथा मजदूर विरोधी लेबर कोड रद्द करने की मांग शामिल होंगे। पेट्रोल डीजल का दाम 100 रू के करीब पहुंचने का दस्तक दे रहा है। किसानों एवं कृषि पर पेट्रोल डीजल मुल्य वृद्धि का बहुत बुरा प्रभाव पड़ेगा। झारखंड में किसानों का धान अभी तक नहीं खरीदा जा रहा है। किसानों का धान बिचौलियों द्वारा10 रू12 रूमें खरीदा जा रहा है एवं बिचौलिए ही क्रय केंद्रों 20रू 50 पैसा में बेच रहे हैं ।आम किसानों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा है, रजिस्ट्रेशन उसी का होता है जो घूस देता है। आम किसान रजिस्ट्रेशन से बंचित हैं।
रेल रोको कार्यक्रम शान्ति पूर्ण होगा।उक्त कार्यक्रम में किसानों के अलावे मजदूरों, महिलाओं, युवाओं का भी भागीदारी होगी। राज्य एवं जिलों के किसान नेताओं को शान्ति पूर्ण रेल रोको कार्यक्रम करने की जिम्मेदारी दी गई है।
सुफल महतो
राज्य संयोजक
झारखंड राज्य किसान संघर्ष
समन्वय समिति
महेंद्र पाठक
महासचिव
ए,आई, के,एस, झारखंड
पूरन महतो
महासचिव
किसान महासभा झारखंड
सुरजीत सिन्हा
महासचिव
झारखंड राज्य किसान सभा
राजेन्द्र गोप
अध्यक्ष
किसान संग्राम समिति झारखंड
Comments
Post a Comment