पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
गुपचुप तरीके से कुछ ही बैंकों ने दो दिन ही फार्म भरी अयुब खान ने इस संबंध में बीडीओ और कृषि पदाधिकारी से मोबाइल पर बात की झारखंड राज्य किसान सभा लातेहार ने उपायुक्त से की हस्तक्षेप की मांग झारखंड राज्य किसान सभा लातेहार जिला अध्यक्ष अयुब खान ने एक प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा है कि किसानों के कृषि कर्जमाफी का फार्म भरने में बैंकों द्वारा भेदभाव और मनमानी किया गया है, बैंक की कार्यप्रणाली से किसान भ्रमित हैैं, कर्ज माफी का फॉर्म नहीं भरे जाने की शिकायत किसानों की ओर से मिल रही है, *बैंक द्वारा कहा गया कि 20 दिसंबर तक ही फॉर्म भरने का समय था जो खत्म हो गया है*, *जो किसान वर्ष 2014 से 31 मार्च 2020 तक ऋण लिए हैं और उनके पास राशन कार्ड है वैसे कुछ किसानों को फोन कर बैंक बुलाकर उसकी ऋण माफी योजना में फॉर्म भरा गया है* जिसका खाता एनपीए में चला गया है उसका फार्म नहीं भरी गई, जिसके पास राशन कार्ड नहीं है वैसे किसानों का भी फार्म नहीं भरा गया, कुछ बैंकों में यह फार्म एक भी नहीं भरा गया है, ऋण माफी योजना का प्रचार प्रसार नहीं किए जाने से 95% किसान फॉर्म भरने से वंचित रह गए हैं, फार्म के साथ किसानों...