पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
*हेमन्त सरकार की सराहनीय पहल I
छोटे छोटे किसानों के 50000 रु० तक का किया गया कर्ज़ माफ I
कैबिनेट में किया गया प्रस्ताव मंजूर I
हेमन्त सरकार ने किसानों से किये वायदे को किया पूरा I
जहाँ पूरे देश मे किसान आंदोलनरत है I कृषि कानून का विरोध किया जा रहा है , किसान सड़को पर उतर आए है , वहीं झारखंड सरकार ने किसानों को राहत देने का फैसला किया है. सरकार ने छोटे छोटे किसानों का 50 हजार रुपये तक ऋण माफ करने का निर्णय लिया है I बुधवार को कैबिनेट की बैठक में इस आशय का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया. इस मद में सरकार ने 2 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं. कैबिनेट की बैठक में कुल 63 प्रस्तावों को मंजूरी मिली I
सभी कर्जदारों किसानों में से क़रीब चार लाख किसानों का ऋण माफ़ नहीं होगा. कुल 12.93 कर्जदारों में से 9.07 लाख का ही क़र्ज़ माफ किया जाएगा I बाक़ी खाता एनपीए हो चुका है या वो मान्य नहीं है. कुल क़र्ज़ 5,800 करोड़ माफ होंगे I मार्च 2020 तक के कर्जदारों को रखा गया है I
Comments
Post a Comment