पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त के निदेश पर जिले के सभी मुख्य चौक चौराहों पर आने जाने वाली वाहनों की प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के द्वारा सघन जांच की जा रही
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 35-बेरमो विधानसभा उपचुनाव, 2020 को हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री राजेश सिंह के निदेश पर जिले के सभी मुख्य चौक-चौराहों पर आने व जाने वाली सभी वाहनों के साथ-साथ समानों की सघन जांच की जा रही है। जांच मुख्यत: बालीडीह टोल प्लाजा, हिंदुस्तान ब्रिज बेरमो फुसरो, दुग्धा मोड़, पेटरवार-तेनुघाट चौक एवं अन्य जगहों पर किया जा रहा है। सभी चौक-चौराहों पर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के द्वारा जांच किया जा रहा है।