पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
आवास प्लस में प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप जिन लाभुकों का निबंधन कार्य लंबित हैं वैसे सभी लाभुकों के लिये सोमवार को नीलांबर-पितांबरपुर प्रखंड के सभी पंचायतों में लगाया जायेगा विशेष शिविर
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 नीलांबर-पितांबरपुर प्रखंड के सभी पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस हेतु वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप निबंधन का कार्य लंबित है।ऐसे सभी लाभुकों जिनका निबंधन का कार्य लंबित है वैसे लाभुकों के लिए आगामी 20 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक प्रखंड के सभी पंचायत भवनों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया है।इस विशेष शिविर में संबंधित पंचायत के स्वयंसेवक,रोजगार सेवक, मुखिया व पंचायत सचिव को उपस्थित रहने को लेकर निर्देशित किया गया है। विज्ञापन इस बाबत जानकारी देते हुए सहायक समाहर्ता श्री अग्रावल ने बताया कि आवास प्लस हेतु वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप निबंधन का कार्य लंबित है।।उन्होंने ऐसे सभी योग्य लाभुकों जिनका लंबित का कार्य पेंडिंग है वैसे सभी लाभुकों से आवेदन के साथ बैंक खाता की छायाप्रति,आधार कार्ड की छायाप्रति,राशन कार्ड की छायाप्रति,जॉब कार्ड की छायाप्रति, भूमि संबंधी रसीद,व पुराने घर का फोटोग्राफ ...