Skip to main content

Posts

Showing posts with the label दुर्घटनाग्रस्त ट्रक

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

शहर के बीचोबीच 2 महीने से लावारिस हालात में रोड पर खड़ा है एक्सीडेंटल ट्रक, पलामू प्रशासन से इसे हटवाने की मुहल्लेवासियों ने लगाई गुहार

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन पलामू: मेदिनीनगर शहर के गुरुद्वारा रोड साई मंदिर, नवाटोली स्थित एक एक्सीडेंटल ट्रक लगभग पिछले 2 महीने से लावारिस हालात में रोड पर लगा पड़ा है। जहा यह लावारिस ट्रक लगा उसके सामने शहर के प्रसिद्ध डेंटल (दांत) के डॉक्टर अंशुमन सागर का क्लिनिक भी है। डॉक्टर सागर ने बताया कि ट्रक रोड़ पर लावारिस हालात में खड़े रहने से मरीज को एवं आसपास के लोगो को वाहन पार्क करने में काफी परेशानी हो रही है। इस लावारिस ट्रक के कारण रोड अक्सर जाम हो जाता है। वही अगर दूर-दराज क्षेत्र से इलाज कराने आये मरीज अगर चार चक्का वाहन या ऑटो बुक कर के आता है तो उन्हें पार्किंग के लिए नदी किनारे जाना पड़ता है। लावारिस अवस्था मे ट्रक को लगे रहने के कारण मोटरसाइकिल भी पार्क करने का जगह नही बचा है । डॉ. सागर सहित दर्जनों मुहल्लेवासी ने पलामू जिला प्रशासन और पलामू पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि सभी की परेशानी को देखते हुए इस लावारिस एक्सीडेंटल ट्रक को हटवाया जाए।