Skip to main content

Posts

Showing posts with the label शिक्षण संस्थान

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

बच्चे ही देश के भविष्य है :- अविनाश देव

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793   आज दिनांक 8 फरवरी 2022 को संत मरियम स्कूल विद्यालय परिसर   में   जूनियर बच्चों का बड़ी गर्मजोशी और पूरे सत्कार  के साथ स्वागत किया गया l  सर्वप्रथम सभी बच्चो को तिलक और कुमकुम , चंदन लगाकर  पुष्प वर्षा करते हुए उनका अभिषेक किया गया  l लंबे  अंतराल बाद स्कूल आने की खुशी उनके चेहरे पर साफ नज़र आ  रहा है l   विज्ञापन  इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन  श्री अविनाश देव ने कहा कि   किसी भी देश के बेहतर निर्माण में बच्चों की भूमिका सर्वोपरि  होता है l बच्चों के मुस्कान से ही घर परिवार और स्कूलों की  शोभा  बढ़ती है  l लगभग 2 वर्षों से विरान पड़े स्कूलों में बच्चों के  आने से मानो चारों तरफ खुशियां और इन बच्चों का प्यार का मौहाल नजर  आ रहा है    l ऐसा कहा जाता है कि बच्चे भगवान के रूप होते हैं अतः लंबे समय बाद बच्चों का  अपने सहपाठियों के साथ मिलना , खुलकर  हंसना बा...

धनुवंशी चौक बनखेता,पांकी में उज्जवल पब्लिक स्कूल का हुवा शुभारंभ

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  पांकी विधानसभा क्षेत्र के धनुवंशी चौक बनखेता में "उज्जवल पब्लिक स्कूल" का आगाज हुआ।इस स्कूल का व्यवस्थापक पीन्टू कुमार सिंह नव प्रदेश पत्रकार है।इस स्कूल शुभारंभ कार्यक्रम को लेकर विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज व बुद्धिजीवी व्यक्ति,युवा नौजवान साथियों को भी आमंत्रित किया गया था।स्कूल उद्घाटन करने के पूर्व कार्यक्रम में आए अतिथिगण को एक-एक करके फूल-माला के साथ सम्मानित किया गया।मां सरस्वती पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर स्कूल का किया गया शुभारंभ।पीन्टू कुमार को हार्दिक बधाई देते हुए डाँ वीरेंद्र कृष्ण रामबली उच्च विद्यालय कोनवाई,पांकी के प्रचार्या श्री शतानंन सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि पीन्टू जी के इस तरह के कार्य क्षेत्र व सोच से मैं बहुत खुश हूं,तथा क्षेत्र के लोग भी इनके कार्य क्षेत्र से खुशमय है।साथी कोनवाई पंंचायत के उपमुखिया पति रामबली सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा संचार माध्यम को लेकर पीन्टू जी के द्वारा जो स्कूल खोला गया है यह बहुत ही अच्छी भावना को प्रकट करता है।तथा कोनवाई पंंचायत के पू...

मुख्यमंत्री ने बोकारो जिला के चास स्थित उलगोरा पंचायत में रोटरी द्वारा संचालित 'आशा की किरण" प्ले स्कूल में क्लब द्वारा संचालित कार्यक्रमो और गतिविधियों का अवलोकन_ किया।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 मुख्यमंत्री ने बोकारो जिला के चास स्थित उलगोरा पंचायत में रोटरी द्वारा संचालित 'आशा की किरण" प्ले स्कूल  में क्लब द्वारा संचालित  कार्यक्रमो और गतिविधियों का  अवलोकन_ किया। मुख्यमंत्री ने कहा - सुदूर ग्रामीण इलाकों में कई  समस्याओं और चुनौतियों के साथ जीवन यापन कर रहे ग्रामीणों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध राज्य की सवा तीन करोड़ आबादी खासकर सुदूरवर्ती क्षेत्रों में कई  समस्याओं और चुनौतियों के साथ ग्रामीण जीवन यापन कर रहे हैं । इनके विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है । इस दिशा में  प्राथमिकता के आधार पर सरकार काम कर रही है । मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने रोटरी द्वारा संचालित 'आशा की किरण" प्ले स्कूल, उलगोरा, चास,  बोकारो में क्लब के द्वारा संचालित  कार्यक्रमो और गतिविधियों  का अवलोकन करने के बाद ये बातें कहीं ।मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में  लोगों को बेहतर जीवन के लिए संसाधन उपलब्ध कराने की कार्ययोजना तैयार की गई है। संक्रमण के दौर में कई बदलाव देखने को मिले मुख...

शिक्षण संस्थान से लेकर गैर शिक्षण संस्थानों में सरस्वती पूजा मनाई गई

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 सिमरिया : अनुमंडल क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों से लेकर गैर शिक्षण संस्थानों में मंगलवार को धूमधाम से सरस्वती पूजा मनाई गई। जिसमें  मिलन स्पोर्टिंग क्लब पतरा पोखर डाड़ी, पुंडरा अमर सपोर्टिंग क्लब, एदला क्लब, मुरवे क्लब, सीकरी क्लब,बेलगड़ा क्लब , हर्षनाथ पुर क्लब, बगरा क्लब, जबड़ा क्लब, बड़की बागी डाड़ी के अलावे दर्जनों क्लब शामिल हैं। पतरा पोखर मिलन स्पोर्टिंग क्लब के युवाओं ने तलाब में भव्य   तथा आकर्षक पंडाल बना कर दर्शकों तथा श्रद्धालुओं को मन मोह लिया है। वहीं श्रद्धालुओं ने क्षेत्र के तमाम पूजा पंडालो में आस्था पूर्वक पूजा अर्चना किया । बता दें कि यह झांकी बुधवार  शाम  को निकालते हुए प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। श्रद्धालुओं ने माँ सरस्वती से विद्या एवं बुद्धी की मांग पूजा अर्चना कर, कर रहे हैं।