पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
सिमरिया : अनुमंडल क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों से लेकर गैर शिक्षण संस्थानों में मंगलवार को धूमधाम से सरस्वती पूजा मनाई गई। जिसमें मिलन स्पोर्टिंग क्लब पतरा पोखर डाड़ी, पुंडरा अमर सपोर्टिंग क्लब, एदला क्लब, मुरवे क्लब, सीकरी क्लब,बेलगड़ा क्लब , हर्षनाथ पुर क्लब, बगरा क्लब, जबड़ा क्लब, बड़की बागी डाड़ी के अलावे दर्जनों क्लब शामिल हैं। पतरा पोखर मिलन स्पोर्टिंग क्लब के युवाओं ने तलाब में भव्य तथा आकर्षक पंडाल बना कर दर्शकों तथा श्रद्धालुओं को मन मोह लिया है। वहीं श्रद्धालुओं ने क्षेत्र के तमाम पूजा पंडालो में आस्था पूर्वक पूजा अर्चना किया । बता दें कि यह झांकी बुधवार शाम को निकालते हुए प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। श्रद्धालुओं ने माँ सरस्वती से विद्या एवं बुद्धी की मांग पूजा अर्चना कर, कर रहे हैं।
Comments
Post a Comment