पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
विश्व बेटी दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यावरणविद ने रुद्राक्ष व कपूर का पौधा लगाते हुए कहा बेटियों व पौधों को मत करो नष्ट-नहीं तो जिंदगी में होगी बहुत कष्ट
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 बेटी व पौधे सृष्टि को बढ़ाने एवं बचाने का करते हैं कार्य: पुनम व कौशल पर्यावरणविद कौशल पत्नी पूनम के साथ कई कार्यक्रमों में भाग लेने पहुंचे हैं छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के राजपुर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर में विश्व बेटी दिवस पर विशेष आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के अगुआ पर्यावरण विद कौशल किशोर जायसवाल और उनकी धर्मपत्नी व संस्था के प्रधान सचिव श्रीमती पूनम जायसवाल ने बेटियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर को यादगार बनाने के लिए पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ कपूर व रुद्राक्ष के पौधे विद्यालय के सभी शिक्षिका और बेटियों की उपस्थिति में लगाया। पौधरोपण कर उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को पर्यावरण धर्म के आठ मुल ज्ञान मंत्रों की शपथ भी दिलाई।। पर्यावरण धर्मगुरु कौशल ने अपने संबोधन में कहा कि बेटीयां ही सृष्टि को जन्म दी है वहीं...