पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
दुर्गा पूजा समिति के तीन पदाधिकारियों को शो-कॉज, सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का उल्लंघन का है मामला
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन एसडीओ ने किया शो-कॉज, 24 घंटे के अंदर जवाब देने का निदेश सरकार द्वारा जारी दुर्गा पूजा का दिशा-निर्देश का उल्लंघन को लेकर नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति के 3 पदाधिकारियों को शो-कॉज किया गया है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति संड़ी, पांकी के अध्यक्ष श्यामदेव यादव, सचिव मनोज पासवान एवं संरक्षक मनु राम को शो-कॉज करते हुए 24 घंटे के अंदर अपना स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया है। जारी स्पष्टीकरण में उन्होंने कहा है कि क्यों न मुख्य सचिव, झारखंड सरकार द्वारा दुर्गा पूजा हेतु जारी दिशानिर्देश के उल्लंघन के आरोप में आपके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा एवं आईपीसी की धारा के तहत कार्रवाई की जाए। सोशल मीडिया पर जारी समाचार के आलोक में उन्होंने संज्ञान लेते हुए एसडीओ ने कहा है कि आपके द्वारा पूजा पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा नृत्य- संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जो दुर्गा पूजा हेतु जारी दिशा- निर्देश का उल्लंघन है।