Skip to main content

Posts

Showing posts with the label हेमंत सरकार

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

सदन से सड़क तक जनता के सवालों से भाग रही हेमंत सरकार ....दीपक प्रकाश

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन धरना स्थल का स्थान बदलकर कर रही लोकतंत्र की हत्या भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार जनता के सवालों से भाग रही।यह सरकार सवालों का जवाब न तो सदन में दे पा रही और न सड़क पर सवालों को सुनने को तैयार है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का रवैया निरंकुश और लोकतंत्र विरोधी है। श्री प्रकाश ने कहा कि लोकतंत्र में धरना ,प्रदर्शन जनता का मौलिक अधिकार है जिसका गला घोंटने का प्रयास राज्य सरकार कर रही। उन्होंने कहा कि राजभवन ,या मोरहाबादी के पास धरना देकर राजनीतिक,सामाजिक कार्यकर्ता या संस्थाएं अपनी मांगों को सार्वजनिक रूप से रखते हैं परंतु यह सरकार धरना स्थल को शहर से बाहर पुंदाग में निर्धारित कर दी है जो सर्वथा अनुचित और अव्यवहारिक है। कहा कि भाजपा की महानगर इकाई ने 4 मार्च से राजभवन के पास अपनी मांगों केलिये धरना कार्यक्रम निश्चित किया था जिसकी घोषणा के बाद सरकार ने ऐसे निर्णय लिये हैं। श्री प्रकाश ने जनहित में लोककल्याणकारी निर्णय लेने की मांग की।