पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
हफीजुल हसन को झारखंड सरकार के कैबिनेट में जगह देकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री को सच्ची श्रद्धांजलि देने के साथ अल्पसंख्यक के हितों को प्राथमिकता दी है
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 जामताड़ा : झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री हाजी हुसैन के पुत्र हफीजुल हसन को झारखंड सरकार के कैबिनेट में जगह देकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री को सच्ची श्रद्धांजलि देने के साथ अल्पसंख्यक के हितों को प्राथमिकता दी है। यह बातें ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य सह इंटक जिलाध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने शुक्रवार को रांची में हफीजुल हसन से मुलाकात करने के बाद कहीं। हरिमोहन ने मंत्री पद की शपथ लेने के बाद हफीजुल हसन को बुके देकर शुभकामना दी। कहा कि हसन युवा हैं और काफी ऊर्जावान हैं। सरकार की ओर से जो जिम्मेवारी दी जाएगी, उसका वे शत-प्रतिशत निर्वहन करेंगे। यूपीए हेमंत सोरेन नेतृत्व वाली गठबंधन की सरकार ने अल्पसंख्यकों का जो सम्मान था, वह सम्मान देने का काम किया है। *हमेशा से कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार झारखंड के सभी वर्गो को उचित सम्मान देने का काम की है।* हसन को मंत्री बनाए जाने पर झामुमो कार्यकर्ताओं में खुशी : झारखंड सरकार के पूर्व दिवंगत मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के पुत्र हफीजुल हसन को झारखंड सरकार के कैबिनेट ...