Skip to main content

Posts

Showing posts with the label भ्रष्टाचार

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

उंटारी रोड प्रखंड में भ्रष्टाचार चरम पर

पलामू समाचार केंद्र  चंद्रेश कुमार मेहता  उंटारी रोड प्रतिनिधि +917979886793 लाख कोशिशों के बाद भी सरकार भ्रष्टाचार रोकने में विफल रह रही है, मामला उंटारी रोड प्रखंड का है प्रखंड से भ्रष्टाचार के मामले लगातार आते रहते है परन्तु अधिकारी जांच के नाम पर बस टाइम फेंकते रहते है, ताजा मामला ब्लॉक कॉर्डिनेटर चंदन पासवान का है, जिसपर पहले से आवास योजना में  पैसे उगाही के आरोप लगते रहे है, परंतु किसी अधिकारी में संज्ञान नहीं लिया, प्रखंड में पीएम आवास लाभुकों से चंदन और अनुज ऑपरेटर  पैसे उगाही करते है जिसकी सिकायत लाभुकों ने क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी से भी किया जिसपर विधायक ने बीडीओ को तत्काल संज्ञान लेने को आदेश दिया था, वहीं युवा कांग्रेस नेता रिंकू सिंह ने भी इनके खिलाफ पलामू उपयुक्त को आवेदन दिया और जांच कर उचित करवाई का मांग किया, मांगे पूरी नहीं होने पर रिंकू सिंह ने आत्मदाह की चेतावनी भी दिया है, इस संबंध में बीडीओ प्रभाकर ओझा ने बताया कि लाभुकों से मिलकर मैंने जांच किया तो दो लाभुकों ने पैसे मांगने की बात बताया है, परंतु किसी ने पैसे देने की बात ...

पांकी थाना प्रभारी पवन कुमार यादव भ्रष्टाचार के आरोप में लाइन हाजिर, अशोक कुमार महतो बने पाकी के नया थाना प्रभारी

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने पांकी थाना प्रभारी पवन कुमार यादव को भ्रष्टाचार, नक्सल अभियान में शिथिलता, कर्त्तव्यहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। गौरतलब है कि पलामू पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने हाल ही में पवन कुमार यादव को पांकी का थानेदार नियुक्त किया था। नियुक्ति के पश्चात ही लगातार इनपर भ्रष्टाचार, पैसा उगाही और निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगता रहा है। जिसपर संज्ञान लेते हुए एस पी पलामू ने कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर कर दिया। पदस्थापना काल से ही ये जात पात और दलालों से घिरे रहे। बगैर दलाल के पांकी थाने में जनता का कोई काम नहीं होता था। व्यवसायियों का भयादोहन कर ये पैसा उगाही में लिप्त थे।इनकी गुंडई से पांकी की जनता त्राहि त्राहि कर रही थी।अभी हाल ही में 15 मई को कोरोना काल के दौरान सुरक्षा सप्ताह के दौरान इनकी पांकी के व्यवसायियों के साथ झड़प हो गई। इन्होंने समय से पहले दुकान बंद कराने को लेकर एक व्यवसायी की जमकर पिटाई कर दी जिससे पांकी के व्यवस...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ज्रेडा के पूर्व निदेशक समेत चार अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज करने का दिया आदेश

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 झारखण्ड में कलंक पर लगातार प्रहार हो रहा है. भ्रष्टाचार के खिलाफ इस लड़ाई में शक्तिशाली पर भी शिकंजा कसने का सिलसिला बदस्तूर जारी है. आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड रिन्युएबल इनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (JREDA ) के पूर्व निदेशक निरंजन कुमार (अतिरिक्त प्रभार- प्रबंधन निदेशक, झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड) समेत चार अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में मामला दर्ज कर जांच करने की अनुमति दे दी है. निरंजन कुमार के अलावा ज्रेडा के तत्कालीन परियोजना निदेशक अरविंद कुमार, बलदेव प्रसाद, टीवीएनएल के विद्युत कार्यपालक अभियंता श्रीराम सिंह शामिल हैं. इन चारों के खिलाफ पद का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार के आरोप के मामला दर्ज करने और दिए गए दो सुझावों के साथ जांच के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई है। इन सुझावों के तहत जांचकर्ता जांच के क्रम में सभी आरोपी पदाधिकारियों को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका देगा और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा ऊर्जा विभाग के द्वारा इस मामले को लेकर गठित समिति के रिपोर्ट में दिए गए तथ्यों पर भी विचार करेगा. निरंज...