पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पांकी थाना प्रभारी पवन कुमार यादव भ्रष्टाचार के आरोप में लाइन हाजिर, अशोक कुमार महतो बने पाकी के नया थाना प्रभारी
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पलामू पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने पांकी थाना प्रभारी पवन कुमार यादव को भ्रष्टाचार, नक्सल अभियान में शिथिलता, कर्त्तव्यहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। गौरतलब है कि पलामू पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने हाल ही में पवन कुमार यादव को पांकी का थानेदार नियुक्त किया था। नियुक्ति के पश्चात ही लगातार इनपर भ्रष्टाचार, पैसा उगाही और निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगता रहा है। जिसपर संज्ञान लेते हुए एस पी पलामू ने कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर कर दिया। पदस्थापना काल से ही ये जात पात और दलालों से घिरे रहे। बगैर दलाल के पांकी थाने में जनता का कोई काम नहीं होता था। व्यवसायियों का भयादोहन कर ये पैसा उगाही में लिप्त थे।इनकी गुंडई से पांकी की जनता त्राहि त्राहि कर रही थी।अभी हाल ही में 15 मई को कोरोना काल के दौरान सुरक्षा सप्ताह के दौरान इनकी पांकी के व्यवसायियों के साथ झड़प हो गई। इन्होंने समय से पहले दुकान बंद कराने को लेकर एक व्यवसायी की जमकर पिटाई कर दी जिससे पांकी के व्यवसायी उग्र हो गये और थानेदार को पांकी से हटाने की मांग को लेकर गोलबंद हो गये और 16 मई को पांकी बाजार को पूरी तरह ठप्प कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पांकी विधानसभा के भाजपा विधायक डॉ शशिभूषण मेहता पांकी पहुँचे और रामजानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर प्रांगण में व्यवसायियों के साथ बैठक की और व्यवसायियों को भरोसा दिया कि थानेदार पांकी से हर हाल में हटेगा और अंततः जांच पड़ताल कर एस पी पलामू ने इन्हें लाइन हाजिर कर दिया। इनपर हुई कार्रवाई से पांकी के व्यवसायियों सहित आम जन मानस में ख़ुशी की लहर है।
इसे कहते हैं आवाज में दम और पूरे पांकी की जनता एक होकर अपनी आवाज बुलंद की पुलिसिया गुंडई के खिलाफ।
पांकी की जनता को आभार
Comments
Post a Comment