Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पेंशन स्वीकृति

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

झाबर के पेंशन शिविर में ऑन स्पॉट 35 लाभुकों का पेंशन स्वीकृत

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 जिले के सदर प्रखंड के झाबर  पंचायत सचिवालय में गुरुवार को पेंशन शिविर का आयोजन किया गया।इस दौरान विभिन्न पेंशन से संबंधित कुल 200 आवेदन प्राप्त किये गये। वहीं जांचोंपरांत 144 आवेदन सही पाया गया जिसमें 35 आवेदनों को ऑन स्पॉट स्वीकृत कर दिया गया। इस दौरान शिविर में शामिल डालटनगंज के विधायक आलोक चौरसिया द्वारा 25 लाभुको के बीच   स्वीकृति पत्र बांटा गया।  मौके पर माननीय विधायक श्री आलोक चौरसिया ने कहा कि शिविर का उद्देश्य सुयोग्य लाभुकों को पेंशन की स्वीकृति देना है।उन्होंने ग्रामीणों से अनावश्यक न भटकने की अपील की। वहीं सदर बीडीओ अज़फर हसनैन ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आपको अनावश्यक कहीं ना जाना पड़े इसके लिए वे खुद  गांव-गांव घूमकर लाभुकों का चयन कर रहे हैं। गांव भ्रमण के क्रम में जो छूट जा रहे हैं वैसे लोगो के लिए ही शिविर का आयोजन किया गया  है। शिविर में जो सुयोग लाभुक आवेदन जमा कर रहे हैं उनका जांच उपरांत ऑन स्पॉट पेंशन की स्वीकृति कर दी जा रही है। मौके पर माननीय विधायक,सदर अंचलाधिकारी,सद...