Skip to main content

Posts

Showing posts with the label फाइलेरिया उन्मूलन

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

एमएमसीएच में फाइलेरिया उन्मूलन सप्ताह का हुआ शुभारम्भ

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 फाइलेरिया की दवा खाकर स्वयं को रखें फाइलेरिया से सुरक्षित: उप विकास आयुक्त 1780 गांव में बनाये गए हैं 2145 बूथ.. दी जाएगी मुफ्त दवा: सीएस आज दिनांक 26 जुलाई 2021 को उप विकास आयुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने एमएमसीएच में फाइलेरिया उन्मूलन से सम्बंधित एमडीए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम 30 जुलाई 2021 तक चलाया जाएगा।  मौके पर उप विकास आयुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जाने वाले फाइलेरिया उन्मूलन सप्ताह का पलामू वासी लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया बीमारी काफी पीड़ादायक होता है। इस बीमारी से प्रभावित अंग गंभीर रूप से फूल जाते हैं जिससे व्यक्ति को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कर फाइलेरिया से बचा जा सकता है। श्रीमती भारद्वाज ने पलामू वासियों से अपील की है कि फाइलेरिया उन्मूलन सप्ताह के अंतर्गत चलाए जाने वाले मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम के तहत लोग फाइलेरिया की दवा खाकर स्वयं को फाइलेरिय...

फाइलेरिया उन्मूलन हेतु विभिन्न विभागों की सहभागिता एवं आमजनों का सहयोग आवश्यक: उपायुक्त

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन फाइलेरिया उन्मूलन के तहत पलामू में 17 से 22 मई  तक चलेगा एमडीए कार्यक्रम लक्षित जनसंख्या को उम्र के अनुसार खिलायी जाएगी डीईसी एवं अल्बेण्डाजोल की खुराक फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पलामू जिले में 17 से 22 मई 2021 तक मांस ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम (एमडीए) चलाया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता हेतु विभिन्न विभागों की सहभागिता एवं आमजनों का सहयोग आवश्यक है। यह बातें उपायुक्त श्री शशि रंजन ने कही। वे आज समाहरणालय सभागार में एमडीए कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर नोडल पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं  बीपीएम के साथ बैठक कर रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, जिसकी वजह से प्रभावित व्यक्ति का हाथ पांव आदि प्रभावित अंग फूल जाते हैं। इससे बचाव हेतु उम्र के अनुसार डीईसी एवं अल्बेंडाजोल गोली का खुराक खिलाया जाना है। उन्होंने इसके सफल क्रियान्वयन हेतु सभी आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, वार्ड कार्य...

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान की प्रगति का किया समीक्षा

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  जहाँ coverage नही हुआ है उस जगह पर दुबारा टीम भेजा जाय, ताकि छूटे हुए लोगो को दवा खिलाया जा सके- उपायुक्त NGO के प्रतिनिधि को निदेशित करते हुए कहा कि टीम का क्षमता वर्धन करे तथा माइक्रो प्लान के आधार पर कार्य करना सुनिश्चित करें- उपायुक्त सभी कर्मियों के साथ उनके सभी परिवार के सदस्यों को दवा खिलाये एवं लक्ष्य को पूरा कर सके- उपायुक्त  उपायुक्त श्री राजेश सिंह ने आज दिनांक 27 फरवरी, 2021 को गोपनीय कार्यालय कक्ष में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत संचालित मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक किया। उपायुक्त श्री राजेश सिंह ने सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक को जहाँ coverage नही हुआ है उस जगह पर दुबारा टीम भेजा जाय। ताकि छूटे हुए लोगो को दवा दिया जा सके। उन्होंने सभी NGO के प्रतिनिधि को निदेशित करते हुए कहा कि टीम का क्षमता वर्धन करे एवं माइक्रो प्लान के आधार पर कार्य करना सुनिश्चित करें। सभी कर्मियों के साथ उनके सभी परिवार के सदस्यों को दवा खिलाये एवं लक्ष्य को पूरा कर सके उपायुक्...

झारखण्ड सरकार, फाइलेरिया उन्मूलन हेतु प्रतिबद्ध

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 साहिबगंज, बोकारो, धनबाद और रामगढ में 22 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम  स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार फाइलेरिया उन्मूलन हेतु प्रतिबद्ध है। साहिबगंज, बोकारो, धनबाद और रामगढ में  22 फरवरी से 27 फरवरी तक मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में लोगों को फाइलेरिया रोधी दवाएं प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा मुफ्त में खिलाई जाएगी। वे आज स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा साहिबगंज, बोकारो, धनबाद और रामगढ़ में मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम का वर्चुअल शुभारम्भ कर रहे थे।   श्री गुप्ता ने लोगों से फाइलेरिया रोधी दवाएं, प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों के सामने ही सेवन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की सफलता लोगों के बीच हमारी विश्वसनीयता एवं हमारे कार्य करने की पद्धति पर आधारित है। रोग को भगाना है, रोगी को बचाना है तथा...