पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
फाइलेरिया की दवा खाकर स्वयं को रखें फाइलेरिया से सुरक्षित: उप विकास आयुक्त
1780 गांव में बनाये गए हैं 2145 बूथ.. दी जाएगी मुफ्त दवा: सीएस
आज दिनांक 26 जुलाई 2021 को उप विकास आयुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने एमएमसीएच में फाइलेरिया उन्मूलन से सम्बंधित एमडीए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम 30 जुलाई 2021 तक चलाया जाएगा।
मौके पर उप विकास आयुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जाने वाले फाइलेरिया उन्मूलन सप्ताह का पलामू वासी लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया बीमारी काफी पीड़ादायक होता है। इस बीमारी से प्रभावित अंग गंभीर रूप से फूल जाते हैं जिससे व्यक्ति को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कर फाइलेरिया से बचा जा सकता है। श्रीमती भारद्वाज ने पलामू वासियों से अपील की है कि फाइलेरिया उन्मूलन सप्ताह के अंतर्गत चलाए जाने वाले मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम के तहत लोग फाइलेरिया की दवा खाकर स्वयं को फाइलेरिया से सुरक्षित एवं पलामू जिला को फाइलेरिया से मुक्त कराएं। विज्ञापन
मौके पर मौजूद सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम 26 जुलाई से 30 जुलाई 2021 तक चलाया जाना है। इसके अंतर्गत मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम के तहत 2 साल से ऊपर के सभी लोगों को फाइलेरिया का दवा खिलाया जाना है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य 18 लाख 19 हज़ार 441 लोगों को निःशुल्क फाइलेरिया का दवा देना है। इस कार्यक्रम के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरीके से तैयार है। इस कार्यक्रम के लिए जिले के 1780 गांव में 2145 बूथ बनाए गए हैं।
मौके पर उप विकास आयुक्त श्रीमती मेघा भरद्वाज के अलावा सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार साह, सिविल सर्जन डॉ० अनिल कुमार सिंह, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ एमपी सिंह सहित एमएमसीएच के कई चिकित्सक एवं स्वास्थ विभाग के डीपीएम दीपक कुमार गुप्ता तथा अन्य मौजूद थे।
Comments
Post a Comment