Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पेंशन

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पेंशन अदालत का हुआ आयोजन,10 मामलों का हुआ निष्पादन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में शनिवार को पेंशन अदालत का आयोजन किया गया.इस दौरान विभिन्न विभागों के तहत लंबित पेंशन के मामलों की समीक्षा की गयी.पेंशन अदालत में आये 7 आवेदन शिक्षा विभाग से संबंधित थे जबकि दो कोषागार पदाधिकारी एवं एक स्थापना से संबंधित.उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारी को लंबित मामलों का निष्पादन शीघ्र करने हेतु निर्देशित किया.उन्होंने कहा कि जो भी सरकारी कर्मचारी सर्विस से रिटायर्ड होते हैं उन्हें पेंशन के वक़्त किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना ना करना पड़े,इसी के मद्देनजर पेंशन अदालत का आयोजन किया जाता है ताकि सभी को ससमय पेंशन मिले एवं आगे की जिंदगी भी वो खुशी के साथ व्यतीत कर सकें.मौके पर उपायुक्त के अलावा स्थापना उप समाहर्ता,शिक्षा पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे. विज्ञापन