Skip to main content

Posts

Showing posts with the label साइबर क्राइम

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

देवघर डीडीसी के खाते से साइबर अपराधियों ने उड़ाए लाखों रुपए

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन देवघर में सक्रिय साइबर अपराधी आम लोगों के साथ-साथ राजनेताओं और अधिकारियों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। देवघर के डीडीसी संजय कुमार सिन्हा के बैंक खाते से अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा लाखों रुपए की अवैध निकासी कर लिए जाने का एक मामला सामने आया है। इसको लेकर डीडीसी की ओर से साइबर थाना में शिकायत भी दी गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, साइबर पुलिस द्वारा मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, डीडीसी के बैंक खाते से साइबर अपराधियों द्वारा 18 लाख रुपए की अवैध तरीके से निकासी कर ली गई है। हालांकि उनके बैंक खाते से कितने रुपए की अवैध निकासी की गई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। डीडीसी संजय कुमार सिन्हा का गढ़वा जिला में बैंक खाता है, उसी बैंक खाते से अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा लाखों रुपए की रकम की अवैध तरीके से निकासी की गई है। मामले में शिकायत मिलने के बाद साइबर पुलिस काफी गोपनीय तरीके से पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस संदर्भ में पुलिस से प...

साइबर ठगी के आरोप में 12 साइबर अपराधी गिरफ्तार।22 मोबाइल, 32 सिम कार्ड, 9 पासबुक, 8 एटीएम, 1 लैपटॉप, 2 मोटरसाइकिल और 1 बोलेरो बरामद

पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 देवघर पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में मारगोमुण्डा, देवीपुर और खागा थाना क्षेत्र से 12 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को इस बाबत आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में देवघर एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि इन साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी मारगोमुण्डा थाना के केंदुआटांड़, देवीपुर थाना के शंकरपुर और खागा थाना के कांकी, शिमला गांव से हुई है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 22 मोबाइल, 32 सिम कार्ड, 9 पासबुक, 8 एटीएम, 1 लैपटॉप, 3 चेकबुक, 2 मोटरसाइकिल और 1 बोलेरो बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में 23 वर्षीय रमेश मंडल, 27 वर्षीय देवेंद्र मंडल, 35 वर्षीय छत्रधारी मंडल, 36 वर्षीय निर्मल मंडल, 22 वर्षीय पवन दास, 19 वर्षीय उदय दास, 23 वर्षीय अनवर अंसारी, 25 वर्षीय शमीम अंसारी, 19 वर्षीय मुजफ्फर अंसारी, 35 वर्षीय सरफुद्दीन अंसारी, 30 वर्षीय रंजीत पंडित और 25 वर्षीय मुरारी गोस्वामी का नाम शामिल है। इनमें से पवन दास और उदय दास एवं  अनवर अंसारी और शमीम अंसारी सगे भाई हैं। देवघर एसपी ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी के लिए डीएसपी मंगल सिंह जामुदा और आ...

साइबर अपराधी की तलाश में पहुंची हैदराबाद पुलिस

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  साइबर अपराध से जुड़े मामले को लेकर हैदराबाद पुलिस गुरुवार को जसीडीह थाना पहुंची। हैदराबाद के एक व्यक्ति से साइबर अपराधियों ने बैंक अधिकारी बनकर बैंक खाते से लगभग 70 हजार का जसीडीह थाना के खिरौंधा निवासी पलटन चौधरी के बैंक खाते में स्थानांतरित कर दिया। घटना को लेकर पीड़ित ने हैदराबाद साइबर क्राइम ब्रांच में मामला दर्ज कराया। थाना कांड संख्या 566/19 के तहत दर्ज मामले की पड़ताल में पुलिस जुटी है। जांच के क्रम में पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपित जसीडीह थाना क्षेत्र का है। घटना को लेकर एसआई तिरूमलेश कुमार, कांस्टेबल अब्दुल करीम ने पूछताछ कर नोटिस देते हुए छोड दिया है।

फोन-पे का प्रतिनिधि बताकर महिला के खाते से 53 हज़ार उड़ाये

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  जिले में रोज़ाना कोई न कोई में साइबर अपराधियों का शिकार हो रहे है। रविवार के दिन रजनी देवी अग्रवाल नाम की महिला साइबर अपराधियों का शिकार बनी। महिला के अकाउंट से अपराधियों ने 53 हजार रुपये की निकासी कर ली। पीड़ित महिला ने साइबर थाना में मामले की लिखित शिकायत की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।महिला के अनुसार साइबर अपराधियों ने उन्हें कॉल कर फोन-पे कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए यूपीआई पिन की जानकारी मांगी। लेकिन महिला की ओर से किसी तरह की सूचना नहीं दी गई। इसके बावजूद थोड़ी देर में उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अकाउंट से 53 हजार रुपये की निकासी कर ली गई।

धनबाद जिला पुलिस को साइबर अपराधियों से जुड़ी एक बड़ी कामयाबी मिली

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  जिला पुलिस को साइबर अपराधियों से जुड़ी एक बड़ी कामयाबी मिली जिसमें कई साइबर अपराधी दबोचे गए इस बाबत सिटी एसपी राम कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस उपाधीक्षक, (साईबर क्राईम रोकथाम) धनबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि साईबर अपराधियों का एक गिरोह धनबाद थानान्तर्गत सक्रिय है, जो साईबर अपराध कर रहे हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु एक छापामारी दल का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा धनबाद थानान्तर्गत धैया स्थित वृन्दावन अपार्टमेन्ट के फ्लैट नं-4 सी में छापामारी करने पर चार साईबर अपराधियों को रंगे हाथ पकड़ा गया। पकड़े गये साईबर अपराधी अपने को विभिन्न बैंको एवं फोन कम्पनी का कर्मचारी बताकर लोगो के साथ ठगी करते थे। पकडे गये साईबर अपराधी फर्जी गूगल पे-कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर साफ्टवेयर का इस्तेमाल कर लोगो की आर्थिक जानकारी हासिल कर ठगी करते थे। गूगल विजनेस पेज पर विज्ञापन डालकर लोगो को झांसा देते थे तथा अपने आप को फोन कम्पनियों का कर्मचारी बताकर,कम्पनीयों के द्वारा भेजे...

बलिया की एक लड़की के खाते में आ गए 9 करोड़ 99 लाख रुपये, लेन-देन पर रोक; पुलिस ने शुरू की जांच

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 साइबर से जुड़ा है मामला मान जांच में जुटी पुलिस यदि आपके बैंक खाते में लाख-दो लाख नहीं, पूरे 10 करोड़ रुपये अचानक आ जाएं तो आपकी मानसिक स्थिति क्या होगी? मन में कैसे-कैसे ख्याल आएंगे? यदि यह रकम 'कौन बनेगा करोड़पति' जैसा क्वीज शो खेलकर जीता है तब तो आप उसे खर्च करने की प्लानिंग करेंगे लेकिन रकम घर बैठे आई हो तो डरना व दहशत में आना स्वभाविक है। ऐसा ही हुआ है बलिया जिले के रूकूनपुरा गांव की रहने वाली किशोरी सरोज के साथ। इलाहाबाद बैंक की बांसडीह शाखा में उसके खाते में नौ करोड़ 99 लाख रुपये जमा होने की जानकारी मिली तो तो उसके व परिजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गयी। परिवार हैरानी के साथ ही दहशत से भर गया। मां के साथ बैंक पहुंची किशोरी को रुपये आने की पुष्टि हुई तो बैंक व कोतवाली में तहरीर देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। इसे साइबर जालसाजों की करतूत मानते हुए पुलिस पड़ताल में जुट गई है। केवल साक्षर है सरोज रूकूनपुरा की 16 वर्षीय सरोज के पिता अहमदाबाद में किसी गैराज में काम करते हैं। मां देवान्ती के साथ कोतवाली आयी ...

साइबर क्राइम करने वाले दो आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 हजारीबाग पुलिस ने पीएम केयर्स नाम की फर्जी वेबसाइट बनाकर 52 लाख रूपये की ठगी करने के मामले में बिहार से दो आरोपी रोशन कुमार,रोहित राज को पकड़ा है। साइबर सेल ने दो लैपटॉप के अलावा 8एटीएम, चेक बुक, बैंक पासबुक सहित पांच मोबाइल भी बरामद किए  हैं।

सावधान! आपके पास भी आ सकता है यह कॉल, CBI कर्मी समेत 250 लोगों को इस तरह ठगा

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  दिल्ली पुलिस (Dehli Police) ने अपने क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर रिवॉर्ड पॉइंट्स (Reward Points) के बदले गिफ्ट देने के बहाने सीबीआई (CBI) कर्मियों को धोखा देने के आरोप में दिल्ली सिविल डिफेंस के कर्मचारी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में राष्ट्रीय राजधानी में एक नागरिक सुरक्षा कर्मचारी है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनीष, आशीष और अभिषेक के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि मामले में और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है। दिल्ली पुलिस ने आरोपियों से 6 लाख रुपये, पांच मोबाइल फोन, पीड़ितों व ग्राहकों के डेटा वाले चार लैपटॉप, 12 फर्जी सिम कार्ड और छह एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। आठ फर्जी बैंक खाते, जिनसे लेनदेन किया गया था, उन्हें फ्रीज कर दिया गया है। पुलिस ने कहा कि इस गिरोह ने पूरे भारत में लगभग 250 व्यक्तियों को ठगा। मामले का पता तब चला जब एक सीबीआई कर्मी ने 15 जनवरी को शिकायत दर्ज करवाई कि उसके क्रेडिट कार्ड पर रिवॉर्ड पॉइंट के बदले गिफ्ट देने के नाम पर उसे एक कॉल आई। कहा गया कि उसे यह गि...

साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद। डीएसपी रैंक के एक अधिकारी का फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाने के बाद इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी का बनाया फर्जी प्रोफाइल।

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद। डीएसपी रैंक के एक अधिकारी का फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाने के बाद इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी का बनाया फर्जी प्रोफाइल। फर्जी अकाउंट से दोस्तों को भेजा जा रहा है फ्रेंड रिक्वेस्ट। मामला सामने आने के बाद पुलिस इंस्पेक्टर ने लिया संज्ञान। अपने ओरिजनल फसेबूक अकाउंट से सभी दोस्तों को इग्नोर करने के लिए भेजा मैसेज।

पीएम मोदी की पर्सनल वेबसाइट का टि्वटर अकाउंट हैक, हैकर ने बिटक्वॉइन की मांग की।

  पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्सनल वेबसाइट का टि्वटर अकाउंट हैक हो गया है. हैकर ने कोविड-19 रिलीफ फंड के लिए डोनेशन में बिटक्वॉइन की मांग की. हालांकि तुरंत बाद में बोगस ट्वीट्स डिलीट कर दिए गए। प्रधानमंत्री की पर्सनल वेबसाइट के टि्वटर अकाउंट पर क्रिप्टो करेंसी से जुड़े ट्वीट किए गए. टि्वटर अकाउंट पर एक मैसेज में लिखा गया, मैं आप लोगों से अपील करता हूं कि कोविड-19 के लिए बनाए गए पीएम मोदी रिलीफ फंड में डोनेट करें। एक और ट्वीट में हैकर ने लिखा, यह अकाउंट जॉन विक (hckindia@tutanota.com) ने हैक कर लिया है. हमने पेटीएम मॉल हैक नहीं किया है. हालांकि अब ये बोगस ट्वीट डिलीट कर दिए गए हैं। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्सनल वेबसाइट का जो वेरिफाइड ट्विटर अकाउंट है, उसके 25 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। हैकर ग्रुप का नाम जॉन विक है. 30 अगस्त को साइबर सिक्योरिटी फर्म साइबल ने दावा किया था कि जॉन विक ग्रुप का ही पेटीएम मॉल के डेटा चोरी में हाथ था. पेटीएम मॉल यूनीकॉर्न पेटीएम की ई-कॉमर्स कंपनी है.साइबल ने दावा...