पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
जिला पुलिस को साइबर अपराधियों से जुड़ी एक बड़ी कामयाबी मिली जिसमें कई साइबर अपराधी दबोचे गए इस बाबत सिटी एसपी राम कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस उपाधीक्षक, (साईबर क्राईम रोकथाम) धनबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि साईबर अपराधियों का एक गिरोह धनबाद थानान्तर्गत सक्रिय है, जो साईबर अपराध कर रहे हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु एक छापामारी दल का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा धनबाद थानान्तर्गत धैया स्थित वृन्दावन अपार्टमेन्ट के फ्लैट नं-4 सी में छापामारी करने पर चार साईबर अपराधियों को रंगे हाथ पकड़ा गया।
पकड़े गये साईबर अपराधी अपने को विभिन्न बैंको एवं फोन कम्पनी का कर्मचारी बताकर लोगो के साथ ठगी करते थे। पकडे गये साईबर अपराधी फर्जी गूगल पे-कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर साफ्टवेयर का इस्तेमाल कर लोगो की आर्थिक जानकारी हासिल कर ठगी करते थे। गूगल विजनेस पेज पर विज्ञापन डालकर लोगो को झांसा देते थे तथा अपने आप को फोन कम्पनियों का कर्मचारी बताकर,कम्पनीयों के द्वारा भेजे गये क्यूआर कोड को अपने पास मंगाकर ई-सीम कन्वर्ट कर लोगो के बैंक एकाउन्ट से पैसे की निकासी कर लते थे। इन पैसे का उपयोग लोन चुकाने एवं मंहगे सामान खरीदने में करते थे।
Comments
Post a Comment