पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
जल संसाधन, विभाग देवघर के अधीन साहेबगंज जिला अंतर्गत गंगा नदी के दाएं तट पर शोभापुर गांव (कमलेन बगीचा) में (NH-80 के निकट) 300 मी.
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 लंबाई में Protection work for Land Slide का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren ने इस निर्माण कार्य के लिए 814.42 लाख (आठ करोड़ चौदह लाख बयालिस हजार रुपए) के प्राक्कलन की प्रशासनिक स्वीकृति को स्वीकृति दे दी है। बारिश के कारण होनेवाले कटाव को रोकना है नदियों में अत्याधिक वर्षा के कारण हुए विभिन्न कटाव स्थलों पर कराए जाने वाले कटाव निरोधक/बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों हेतु क्षेत्रीय कटाव निरोधक समिति द्वारा प्राप्त अनुशंसा के आलोक में राज्य तकनीकी सलाहकार समिति (TAC) एवं योजना समीक्षा समिति (SRC) द्वारा अनुशंसित योजनाओं के कार्यान्वयन हेतु राशि की प्रशासनिक स्वीकृति के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। पिछले साल दिसंबर में हुई बैठक में सहमति दी गई थी 3 दिसंबर 2020 को संपन्न राज्य तकनीकी सलाहकार समिति द्वारा किए गए अनुशंसा के आलोक में योजना समीक्षा समिति की बैठक में मुख्य अभियंता, जल संसाधन विभाग, देवघर के प्रक्षेत्राधिन विषयांकित योजना के कार्यान्वयन की सहमति दी गई है। इसके आलोक में मुख्य ...