Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पंचायत

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

जिले में पंचायतो के संचालन हेतु वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कार्यकारी समिति का हुआ गठन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  सरकार के निर्देश के आलोक में उपायुक्त ने किया गठन  गठन कार्यकारी समिति के अनुसार मुखिया होंगे प्रधान  पंचयात चुनाव या छः माह जो भी पहले हो तक प्रभावी रहेगी समिति राज्य सरकार के पंचायतो के संचालन की वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कार्यकारी समिति का गठन करने संबंधित निर्देश के आलोक में उपायुक्त श्री शशि रंजन ने पलामू जिला में कार्यकारी समिति का गठन कर दिया है।  जिले में यह होगा समिति का स्वरूप*  *ग्राम पंचायत*  अध्यक्ष : विघटित पंचायत के मुखिया सदस्य : विघटित पंचायत के सभी निर्वाचित वार्ड सदस्य,प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी,प्रखंड समन्वयक, अंचल निरीक्षक और बीडीओ द्वारा नामित ग्राम पंचायत क्षेत्र का निवासी, तथा राज्य, केंद्र, रेल सार्वजनिक उपक्रम से सेवानिवृत्त कोई व्यक्ति। अनुसूचित क्षेत्रों में भी इसी प्रकार की कार्यकारी समिति का गठन होगा। इसमें सदस्य के तौर पर ग्राम पंचायत के अंतर्गत सभी पांरपरिक प्रधान चाहे उन्हें किसी भी नाम से जाना जाता हो।  पंचायत समिति अध्यक्ष : विघटित पंचायत समिति के प्रमुख। सदस्य : विघ...