पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 उपायुक्त के निदेश पर हुसैनाबाद एसडीओ पहुंचे दंगवार व देवरी नाव घाट नाविकों को दिया निदेश, कहा- गलती दुहराई तो होगी कार्रवाई स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत राज्य सरकार द्वारा जारी प्रावधानों के अनुपालन को लेकर पलामू उपायुक्त श्री शशि रंजन के निर्देश पर हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण आज दंगवार एवं देवरी नाव घाट पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण कर अंतर्राज्यीय परिवहन का जायजा लिया। जांच के क्रम में उन्होंने नाव के सहारे लोगों को अंतर्राज्यीय परिवहन कराए जाने के संबंध में पूछताछ की। एसडीओ ने सभी नाविकों को अंतर्राज्यीय परिवहन पर तत्काल रोक लगाने का निदेश दिया। साथ ही कहा कि स्वास्थ सुरक्षा सप्ताह के तहत राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन करना सुनिश्चित करें। गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विज्ञापन उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के प्रसार के मद्देनजर गाइडलाइन का अनुपालन करना आवश्यक है, ताकि संक्रमण के चेन को तोड़ा जा सके और कोविड-19 ...