Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बालिका सम्मान समारोह

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

महिला कॉलेज में बालिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 परिवार तथा समाज को संरक्षण प्रदान करती हैं बेटियां:सहायक समाहर्ता स्पीच, चित्रकला तथा लेख प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित आज दिनांक 13 फरवरी 2021 को स्थानीय योध सिंह नामधारी महिला कॉलेज के प्रांगण में में *बालिका सम्मान समारोह* का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन सहायक समाहर्ता-सह-प्रशिक्षु आईएएस श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। साथ में महिला कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती मोहिनी गुप्ता भी मौजूद थी। बालिका सम्मान समारोह के तहत महिला कॉलेज में आयोजित किए गए कार्यक्रम में सहायक समाहर्ता-सह- प्रशिक्षु आईएएस श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने निजी अनुभव से कहा कि बेटियों को अच्छे मार्गदर्शन की जरूरत है। हमारे समाज में बेटियां हैं तो कल है। उन्होंने बताया बेटियां जीवन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करती हैं बेटियां अपने जीवन में पुत्री के रूप में, मां के रूप में, दादी और नानी के रूप में अपने परिवार तथा समाज को संरक्षण प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन बेटी बचाओ बेटी ...