पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 प्रमंडलीय आयुक्त जटा शंकर चौधरी ने होली एवं शब-ए- बारात त्योहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। यह त्योहार आपके जीवन में खुशियां एवं सुख-समृद्धि लाए। सभी लोग इस त्योहार को अच्छे से मनाएं। उन्होंने कहा कि दोनों त्योहार एक साथ मनाया जा रहा है। पलामू प्रमंडलवासियों से अपील है कि सभी लोग शांति और आपसी सौहार्द के साथ अपने-अपने त्योहार मनाएं। कोविड-19 संक्रमण के प्रभाव से अभी हमलोग बाहर हुए हैं। तीसरे लहर के बाद संक्रमण के मामले और कम हुए हैं। पुनः सभी लोगों को कोविड प्रोटोकोल पर ध्यान देना होगा। इससे कोरोना वायरस का फैलाव आगे नहीं होगा। हमलोग जानमाल एवं अपने परिवारजनों को सुरक्षित रख पाएंगे। वैक्सीनेशन का जो लक्ष्य है, उसे पूरा करें। निर्धारित आयु वर्ग के सभी लोग वैक्सीनेशन कराएं, ताकि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ें और संक्रमण से बचाव हो।