पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारी संप्रति सहायक समाहर्ता दिलीप प्रताप सिंह शेखावत का प्रशिक्षण कार्यकाल पूर्ण होने पर समाहरणालय के सभागार में सम्मानित किया गया एवं भावी जीवन की शुभकामनाएं दी गयी।
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारी संप्रति सहायक समाहर्ता दिलीप प्रताप सिंह शेखावत का प्रशिक्षण कार्यकाल पूर्ण होने पर समाहरणालय के सभागार में सम्मानित किया गया एवं भावी जीवन की शुभकामनाएं दी गयी।
इस अवसर पर उन्हें माला व उपहार देकर सम्मानित किया।
मौके पर उपायुक्त शशि रंजन ने प्रशिक्षु आईएएस के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि सहायक समाहर्ता द्वारा किये गए कार्य काफी प्रशंसनीय रहा।उन्होंने कहा की जनहित के कार्य में श्री शेखावत द्वारा ली गयी रुचि,उनके बेहतर प्रशासनिक व्यक्तित्व का एक छोटा सा उदाहरण है।उपायुक्त ने कहा कि सहायक समाहर्ता का यह पहला जिला प्रशिक्षण है और पहला प्रशिक्षण हर किसी को याद रहता है।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दरमियान सीखी गई बातें दिलीप के लिए भविष्य में लाभदायक साबित होगा।उन्होंने कहा कि श्री दिलीप टू द पॉइन्ट बात करने वाले अधिकारी है।इनमें अवलोकन की पद्धति है जो शानदार हैं।उन्होंने कहा प्रशिक्षण का समय गोल्डन पीरियड होता है। उपायुक्त ने श्री शेखावत के उज्जवल भविष्य की कामना।
इसी तरह जिला प्रशासन के अन्य वरीय अधिकारियों ने श्री शेखावत के साथ किए गए कार्यों को याद करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
वहीं प्रशिक्षु आईएएस दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने अपने संबोधन में कहा कि पलामू में बहुत कुछ सीखने को मिला। डीसी सर द्वारा किये जा रहे कार्यों को नजदीक से देखकर काफी कुछ सीखा।उन्होंने कहा कि पलामू में मेरी पोस्टिंग कोरोनाकाल के दौरान हुई इस दौरान आपदा प्रबंधन को कैसे बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकता है यह सीखने को मिला।
उन्होंने कहा कि अपने प्रशिक्षण कार्यकाल में समाज कल्याण, लेस्लीगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी के रूप में काम किया जिसका अनुभव काफी यादगार रहा।उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों के लिए काम करना एक सुखद अनुभव देता है,लोगों का काम करके जो संतुष्टि होती है वही एक लोक सेवक का पूंजी है।उन्होंने कप्तान के रूप में उपायुक्त महोदय का तारीफ करते हुए उनके साथ किये कार्यों को याद किया।
उन्होंने सब के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
वहीं जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों के अनुरोध पर उन्होंने हम रहे न रहे कल,याद आयेंगे हर पल शीर्षक गीत भी गुन गुनाया।
विदाई समारोह के मौके पर जिला प्रशासन के सभी वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।
Comments
Post a Comment