Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सावन माह

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

इस सावन में भी बाबा नहीं देंगे दर्शन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 सावन पूर्णिमा को लेकर विधि व्यवस्था के मद्देनजर देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और एसपी धनंजय कुमार सिंह बाबा बैधनाथ मंदिर के चारों दरवाजा का निरीक्षण किया और विधि व्यवस्था का जायजा लिया। बताते चलें कि कोविड नियम को लेकर मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित है। इस दौरान मौके पर उपायुक्त ने कहा कि जैसा कि सभी जानते हैं कोविड के संभावित तीसरी लहर को देखते हुए सभी को सुरक्षित रखना है और इसको लेकर आम श्रद्धालुओं के लिए मन्दिर को बंद किया गया है जबकि पारंपरिक पूजा पंडा समाज के लोग सुबह शाम कर रहे हैं। विज्ञापन बहुत से ऐसे भी अन्य राज्यों के श्रद्धालु हैं अगर उनको जानकारी नहीं है और वे यहां पहुंचते हैं तो उनको प्रेम से समझा बुझा कर वापस भेजना है इसमें प्रचार प्रसार की भी जरूरत है इन सभी चीजों को लेकर हमलोग निरक्षण के लिए निकले हैं।वहीं एसपी धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि विधि-व्यवस्था को लेकर पर्याप्त संख्या में फोर्स को लगाया गया है पर सुरक्षा की दृष्टिकोण से घर पर रहें और सुरक्षित रहें और घर क...