Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सांस्कृतिक कार्यक्रम

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

महाशिवरात्रि पर सिंगरा खुर्द में आयोजित होगा भव्य संस्कृति कार्यक्रम, कई टॉप कलाकार लेंगे भाग

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  नगर निगम क्षेत्र के सिंगरा खुर्द शिवमंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर भव्य संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। महाशिवरात्रि के मौके पर आयोजित संस्कृति कार्यक्रम में टॉप भोजपुरी कलाकार और नृत्यांगना भाग लेंगी। संस्कृतिकर्मी शिशिर शुक्ला के नेतृत्व में टॉप कलाकार सिंगरा खुर्द पंहुच रहे है। सिंगरा शिव मंदिर जीर्णोद्धार का काम लगभग पूरा हो चुका है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि महाशिवरात्रि पर आयोजित संस्कृति कार्यक्रम का उदघाटन पूर्व नगर उपाध्यक्ष मनोज सिंह करेंगे जबकि विवाह मंडप का प्रोफेसर जगन्नाथ सिंह करेंगे। सिंगरा खुर्द में शिव मंदिर की स्थापना 1990 में हुई थी। महाशिवरात्रि को लेकर सिंगरा खुर्द शिव मंदिर को भव्य तरीक़े से सजाया जा रहा है ।आयोजन समिति में मंदिर विकास समिति के संतोष शुक्ला, विजय शुक्ला, लव शुक्ला, दिलीप शुक्ला, जितेंद्र शुक्ला, सोनी शुक्ला, उमेश शुक्ला, देवान शुक्ला, गोपाल राम समेत कई लोग शामिल है। विज्ञापन

डंडई के जरदे भोजपुरी गायक धनंजय लाल यादव होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन  डंडई प्रखंड क्षेत्र में 4 नवंबर को जरदे मिडिल स्कूल के प्रांगण में और 3 नवंबर को जरही अयोध्या बांध लक्ष्मी पूजा महोत्सव के शुभ अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसकी जानकारी श्री लक्ष्मी पूजा कमेटी जरदे के अध्यक्ष मनोज चौधरी एवं नवयुवक संघ अयोध्या बांध जरही के अध्यक्ष अजय चौधरी ने रविवार को जानकारी दिया है । श्री लक्ष्मी पूजा कमिटी जरदे  के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि जरदे गांव के मिडिल स्कूल के प्रांगण में 4 नवंबर को झारखंड के सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायक धनंजय लाल यादव जी के द्वारा भव्य भक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजित की गई है। जिसकी तैयारी को लेकर क्लब के सभी लोग लगे हुए हैं । उन्होंने ग्राम वासियों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद उठाने और सफल बनाने का आग्रह किया है। वहीं नवयुवक संघ अयोध्या बांध  जरही के अध्यक्ष अजय चौधरी ने बताया कि 3 नवंबर को अयोध्या बांध के प्रांगण में भव्य दुगोला का शानदार मुकाबला महावीर यादव औरंगाबाद और विकास तूफान दाउदनगर के बीच होगा। इसकी ...

महा शिवरात्रि के शुभ अवसर पर पूर्व सांसद व पलामू भाजपा नेता मनोज कुमार व भाजपा विधायक श्रीमति पुष्पा देवी क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  महा शिवरात्रि के शुभ अवसर पर पूर्व सांसद व पलामू भाजपा नेता मनोज कुमार व भाजपा विधायक श्रीमति पुष्पा देवी क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए। सर्वप्रथम उन्होंने क्षेत्र की कुशलता व खुशी के लिए पूजा अर्चना की। इसके उपरांत पंडवा प्रखंड में टुनटुनिया धाम के मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए। पूर्व सांसद मनोज कुमार व विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। श्रीमति पुष्पा देवी ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम हमलोगों को जड़ो से जुड़ने में मदत करते है। उन्होंने सभी आयोजको और श्रद्धालुओं की प्रशंसा की और धन्यवाद दिया। विज्ञापन इस मौके पर वसन्त विश्वकर्मा, जितेंद चंद्रवंशी, जयप्रकाश प्रजापति, संजय प्रसाद वार्ड सदस्य,  सतेन्द्र प्रसाद पंचायत समिति, विशुनदेव यादव, कृष्ण कुमार बनपर, संतोष रजक, सतेन सिंह, ब्रजभूषण मेहता, मुन्ना प्रसाद, निरंजन प्रसाद, यमुना सिंह इत्यादि के साथ हजारो लोग मौजूद थे।

इजेडसीसी के कार्यक्रम में ऐतिहासिक पल का गवाह बना टाउन हॉल सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए एक सुविधायुक्त हॉल बनाया जायेगा : सांसद

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793   सन्मानित करते पलामू के सांसद व उपयुक्त तथा नाटक करते कलाकार  प्रतिनिधि, मेदिनीनगर : पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, कोलकाता व सांस्कृतिक निदेशानालय, झारखण्ड सरकार के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय नाट्य कार्यशाला व पस्तुति के समापन समारोह शनिवार शाम गाँधी स्मृति नगर भवन में संपन्न हुआ. कोरोना लॉक डाउन के बाद यह झारखण्ड में होने वाले पहला नाटक का कार्यक्रम था. टाउन हॉल में मौजूद दर्शक इस ऐतिहासिक पल का गवाह बने.  पलामू के सांसद बीडी राम, पलामू के उपायुक्त शशिरंजन, झारखण्ड विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष इन्दर सिंह नामधारी, सीआरपीएफ के 134  बटालियन के कमांडेंट एडी शर्मा, सांस्कृतिक निदेशालय के उप निदेशक विजय पासवान, पलामू के अपर समाहर्ता सुरजीत सिंह, सदर एसडीओ अजय सिंह बड़ाइक, पलामू के एनडीसी शैलेश कुमार सिंह, शिक्षाविद प्रो सुभाषचंद्र मिश्रा,  इजेडसीसी  के सदस्य चंद्रदेव सिंह, मासूम आर्ट ग्रुप के अध्यक्ष विनोद पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया. इस अवसर पर सांसद श्...