पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793विज्ञापन
डंडई प्रखंड क्षेत्र में 4 नवंबर को जरदे मिडिल स्कूल के प्रांगण में और 3 नवंबर को जरही अयोध्या बांध लक्ष्मी पूजा महोत्सव के शुभ अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।
इसकी जानकारी श्री लक्ष्मी पूजा कमेटी जरदे के अध्यक्ष मनोज चौधरी एवं नवयुवक संघ अयोध्या बांध जरही के अध्यक्ष अजय चौधरी ने रविवार को जानकारी दिया है । श्री लक्ष्मी पूजा कमिटी जरदे के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि जरदे गांव के मिडिल स्कूल के प्रांगण में 4 नवंबर को झारखंड के सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायक धनंजय लाल यादव जी के द्वारा भव्य भक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजित की गई है। जिसकी तैयारी को लेकर क्लब के सभी लोग लगे हुए हैं । उन्होंने ग्राम वासियों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद उठाने और सफल बनाने का आग्रह किया है। वहीं नवयुवक संघ अयोध्या बांध जरही के अध्यक्ष अजय चौधरी ने बताया कि 3 नवंबर को अयोध्या बांध के प्रांगण में भव्य दुगोला का शानदार मुकाबला महावीर यादव औरंगाबाद और विकास तूफान दाउदनगर के बीच होगा। इसकी सारी तैयारियां की जा रही है। उन्होंने ग्राम वासियों को कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।
Comments
Post a Comment