पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 पिछले तीन दशक में छतरपुर में ऐसा कोई राजनीतिक या सामाजिक कार्यक्रम नहीं हुआ जिसमें केवल एक जाति के करीब 20 हजार लोग किसी नेता के बुलावे पर जुटे हों । लेकिन बुधवार को छतरपुर शहर से सटे बारा स्थित फुलवारी मैदान में यह हुआ । उक्त मैदान में सबरी माता जयंती पर करीब 20 हजार भूईयां समाज के लोग छतरपुर विधायक पुष्पा देवी और उनके पूर्व सांसद पति मनोज कुमार के आह्वान पर जुटे । चौंकाने वाली बात यह भी थी कि समाज के लगभग अंतिम पायदान पर खड़े इस समाज के लोगों ने कार्यक्रम स्थल तक आने के लिए चंदा करके आने का वाहन जुगाड़ किया । यह भी पहली बार देखा गया कि इतनी बड़ी भीड़ के बावजूद खाना खिलाने से लेकर सभा स्थल पर बैठाने तक के लिए किसी को कोई मशक्कत नहीं करना पड़ा । कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत दोपहर करीब 1 बजे से हुई । लेकिन सुदूरवर्ती इलाके से सभा स्थल तक लोगों का आना सुबह 10 बजे से ही प्रारंभ हो गया था । भीड़ में अधिकतर संख्या छतरपुर और नौडीहा प्रखंड क्षेत्र के भूईयां समाज के लोगों की थी । सभा स्थल पर पहुंचने के बाद भीड़ देख...