पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
पिछले तीन दशक में छतरपुर में ऐसा कोई राजनीतिक या सामाजिक कार्यक्रम नहीं हुआ जिसमें केवल एक जाति के करीब 20 हजार लोग किसी नेता के बुलावे पर जुटे हों । लेकिन बुधवार को छतरपुर शहर से सटे बारा स्थित फुलवारी मैदान में यह हुआ ।
उक्त मैदान में सबरी माता जयंती पर करीब 20 हजार भूईयां समाज के लोग छतरपुर विधायक पुष्पा देवी और उनके पूर्व सांसद पति मनोज कुमार के आह्वान पर जुटे । चौंकाने वाली बात यह भी थी कि समाज के लगभग अंतिम पायदान पर खड़े इस समाज के लोगों ने कार्यक्रम स्थल तक आने के लिए चंदा करके आने का वाहन जुगाड़ किया । यह भी पहली बार देखा गया कि इतनी बड़ी भीड़ के बावजूद खाना खिलाने से लेकर सभा स्थल पर बैठाने तक के लिए किसी को कोई मशक्कत नहीं करना पड़ा ।
कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत दोपहर करीब 1 बजे से हुई । लेकिन सुदूरवर्ती इलाके से सभा स्थल तक लोगों का आना सुबह 10 बजे से ही प्रारंभ हो गया था । भीड़ में अधिकतर संख्या छतरपुर और नौडीहा प्रखंड क्षेत्र के भूईयां समाज के लोगों की थी । सभा स्थल पर पहुंचने के बाद भीड़ देखकर सभी लोग चौंक रहे थे और पूछ रहे थे कि ऐसा क्या मंतर विधायक व पूर्व सांसद ने फूंक दिया कि इतने लोग चले आये ?
वक्ताओं के पैनल में सभी वक्ता भूईयां समाज से ही थे । अपने भाषण में अधिकतर वक्ताओं ने भूईयां समाज में शिक्षा और नशा मुक्ति पर जोर दिया । वक्ताओं ने कहा कि अब उनका समाज भी पूरी तरह जागृत हो चुका है और समाज में अपनी पहचान, हक और अधिकार पाने के लिए जी जान से कोशिश कर रहा है । समाज के लोग अगर जागृत न हुए होते तो इतनी कड़ी धूप में बैठकर समाज के लोगों को सुन और सीख नहीं रहे होते ।
कार्यक्रम स्थल के इर्द गिर्द मौजूद विभिन्न दलों के कई राजनीतिक नेताओं और ने स्वीकार किया कि इस कार्यक्रम के बहाने मनोज कुमार और विधायक ने एक लंबा लकीर खींचा है जिसे आनेवाले दिनों में पाटना मुश्किल होगा ।
मौके पर छतरपुर और नौडीहा प्रखंड क्षेत्र की जनता के अलावे पाटन और हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र से भी भूईयां समाज के नेता और लोग मौजूद थे जिन्होंने कहा कि यह एक तरह का शक्ति प्रदर्शन है जो इस बात को बयां करता है कि उनका समाज भी अब अपने हक और अधिकार को लेकर जागृत है ।
इस कार्यक्रम के माध्यम से भूईयां समाज के नेताओं और लोगों ने सरकार से मांग की कि बिहार के तर्ज पर भूईयां जाति को महादलित का दर्जा देते हुए सभी नौकरियों में प्राथमिकता दी जाए । भूईयां जाति के लिए अलग से हर प्रखंड क्षेत्र में आवासीय विद्यालय खोला जाए । समाज के युवा-युवतियों को उद्यम के लिए तुरंत सरकारी ऋण मुहैया करायी जाए जिसपर सरकार अधिकतम सब्सिडी दे । हर 24 फरवरी को माता शबरी जयंती पर सरकारी अवकाश घोषित किया जाए । भूमिहीन भूईयां परिवारों को वन पट्टा एवं गैरमजरूआ जमीन की बंदोबस्ती की जाए । भूईयां बाहुल्य क्षेत्र में उनके पूजा स्थल के विकास एवं निर्माण के लिए सरकारी राशि आबंटित की जाए । भूईयां जाति की बालिकाओं के लिए अलग से उच्च व मध्य विद्यालय खोला जाए ।
Comments
Post a Comment