Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सीएनटी एक्ट

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

चंद्रवंशी समाज को सीएनटी एक्ट से बाहर किया जाए : कोमल कुमार अंकु

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की ओर से माननीय कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री श्री बादल पत्रलेख जी का पलामू की धरती पर स्वागत किया गया | किसी भी चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाने वाले समाज , चंद्रवंशी समाज के उत्थान साथ एवं समर्थन  हेतु विस्तृत चर्चा की गई एवं  एवं मांग पत्र सौंपा गया |  जिसमें प्रमुख मांगे निम्नलिखित है 1. चंद्रवंशी समाज को सीएनटी एक्ट से बाहर किया जाए | 2. प्रत्येक जिले में जरासंध भवन का निर्माण          किया जाए | 3. ओबीसी का आरक्षण प्रतिशत बढ़ाया जाए | स्वागत समारोह में अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ  के  अध्यक्ष सुधीर कुमार चंद्रवंशी , के प्रदेश उपाध्यक्ष कोमल कुमार अंकु , जिला परिषद सदस्य शैलेंद्र कुमार शैलु , वार्ड पार्षद दिल्लू चंद्रवंशी ,विजय चंद्रवंशी, पलामू के वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह उमेश जी , अमित कुमार गुड्डू , विनय सिंह उर्फ गुड्डन , मगधेश बोरवेल्स के प्रोपराइटर  व...

झारखण्ड में पिछड़ी जातियों के कृषि जमीनों का रक्षा कवच है सीएनटी एक्ट का कानून

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 झारखण्ड की सिर्फ 51 पिछड़ी जातियों की जमीन ही छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम (सीएनटी) के दायरे में आएगी। इस प्रकृति की भूमि अगड़े नहीं खरीद सकते। ऐसी भूमि की खरीद-बिक्री इन्हीं जातियों के बीच हो सकेगी। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी किया है। इससे इतर अनुसूची एक और अनुसूची दो में शामिल 103 पिछड़ी जातियों को सीएनटी से बाहर रखा गया है, जिसकी जमीन की खरीद-बिक्री किसी भी जाति के बीच हो सकती है। सीएनटी के दायरे में इनकी जमीन है जिससे इन पिछड़ी जातियों की जमीन सुरक्षित है। बारी, बानपर, बेदिया, बेलदार, भटियारा, भेरियार, बिंद, चीक (मुस्लिम), डफाली (मुस्लिम), *धानुक* , धोबी (मुस्लिम), गोरही, हजाम, कहार, कसाब (कसाई-मुस्लिम), केवट, खटिक, माली (मालाकार), धुनिया (मुस्लिम), मल्लाह (सुरहिया के साथ), मदारी (मुस्लिम), मेहतर (लालबेगी, हलखोर एवं भंगी (मुस्लिम), मिरियासीम (मुस्लिम), नट (मुस्लिम), नोनिया (मुस्लिम), तामरिया (मुस्लिम), शिखर, तांती (तंतवा), तुरहास, भार, भुइंहार, धनवार, गुलगुलिया, कवार, खेतौरी, कुर्मी (महतो), ...