पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
झारखण्ड की सिर्फ 51 पिछड़ी जातियों की जमीन ही छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम (सीएनटी) के दायरे में आएगी। इस प्रकृति की भूमि अगड़े नहीं खरीद सकते। ऐसी भूमि की खरीद-बिक्री इन्हीं जातियों के बीच हो सकेगी। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी किया है। इससे इतर अनुसूची एक और अनुसूची दो में शामिल 103 पिछड़ी जातियों को सीएनटी से बाहर रखा गया है, जिसकी जमीन की खरीद-बिक्री किसी भी जाति के बीच हो सकती है।
सीएनटी के दायरे में इनकी जमीन है जिससे इन पिछड़ी जातियों की जमीन सुरक्षित है।
बारी, बानपर, बेदिया, बेलदार, भटियारा, भेरियार, बिंद, चीक (मुस्लिम), डफाली (मुस्लिम), *धानुक* , धोबी (मुस्लिम), गोरही, हजाम, कहार, कसाब (कसाई-मुस्लिम), केवट, खटिक, माली (मालाकार), धुनिया (मुस्लिम), मल्लाह (सुरहिया के साथ), मदारी (मुस्लिम), मेहतर (लालबेगी, हलखोर एवं भंगी (मुस्लिम), मिरियासीम (मुस्लिम), नट (मुस्लिम), नोनिया (मुस्लिम), तामरिया (मुस्लिम), शिखर, तांती (तंतवा), तुरहास, भार, भुइंहार, धनवार, गुलगुलिया, कवार, खेतौरी, कुर्मी (महतो), मंझवार, कल्लार (मलहोर), प्रधान, तामरिया, भुइयां, अगरिया, बागदी (धनबाद), भास्कर (पलामू), कैवर्त (धनबाद), करोरा (सिंहभूम), मौलिक (धनबाद), बहिरा (धनबाद व राँची), पांडो (राँची), पंगनिया (राँची), सौंफा/सउआ (सिंहभूम)।
Comments
Post a Comment