Skip to main content

Posts

Showing posts with the label टिप्पणी

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

अनुराग ठाकुर की टिप्पणी को लेकर लोकसभा में हंगामा, अधीर रंजन बोले- कौन है ये छोकरा

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 गुरुवार को वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर की जवाहर लाल नेहरू और सोनिया गांधी पर टिप्पणी को लेकर लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस सदस्यों के ठाकुर से माफी की मांग और नारेबाजी के चलते दो बार सदन की कार्यवाही स्थगित की गई। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन ने अनुराग ठाकुर को लेकर कहा कि ये छोकरा है कौन, जो नेहरू को बीच में ला रहा है। दो बार सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद अनुराग ठाकुर ने सदन में अपनी बात के लिए खेद प्रकट किया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। पीएम केयर्स फंड पर सवाल से शुरू हुई लोकसभा में कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी ने कोरोना संकट को लेकर बनाए गए पीएम केयर्स फंड पर सवाल करते हुए कहा कि पीएम केयर्स फंड का नाम प्रधानमंत्री की संस्था से जुड़ा हुआ है। ऐसे में मेरा सवाल है कि क्या ये अधिक उपयुक्त नहीं होता कि यह फंड पब्लिक ट्रस्ट बनाकर बनाने की बजाय एक कानून के माध्यम से बनाया गया होता। इस पर अनुराग ठाकुर जवाब देने खड़े हुए तो उन्होंने जवाहर लाल नेहरू और सोनिया गांधी तक का जिक्र किया। क्या बोले अनुराग ठाकुर...