पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
गुरुवार को वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर की जवाहर लाल नेहरू और सोनिया गांधी पर टिप्पणी को लेकर लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस सदस्यों के ठाकुर से माफी की मांग और नारेबाजी के चलते दो बार सदन की कार्यवाही स्थगित की गई। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन ने अनुराग ठाकुर को लेकर कहा कि ये छोकरा है कौन, जो नेहरू को बीच में ला रहा है। दो बार सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद अनुराग ठाकुर ने सदन में अपनी बात के लिए खेद प्रकट किया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
पीएम केयर्स फंड पर सवाल से शुरू हुई
लोकसभा में कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी ने कोरोना संकट को लेकर बनाए गए पीएम केयर्स फंड पर सवाल करते हुए कहा कि पीएम केयर्स फंड का नाम प्रधानमंत्री की संस्था से जुड़ा हुआ है। ऐसे में मेरा सवाल है कि क्या ये अधिक उपयुक्त नहीं होता कि यह फंड पब्लिक ट्रस्ट बनाकर बनाने की बजाय एक कानून के माध्यम से बनाया गया होता। इस पर अनुराग ठाकुर जवाब देने खड़े हुए तो उन्होंने जवाहर लाल नेहरू और सोनिया गांधी तक का जिक्र किया।
क्या बोले अनुराग ठाकुर
मनीष तिवारी कोजवाब देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा- पीएम केयर्स फंड पर सवाल उठा रही कांग्रेस बता कि जवाहर लाल नेहर ने जो फंड बनाया, उसका आज तक उसका रजिस्ट्रेशन क्यों नहीं कराया। 1948 में शाही अंदाज में नेहरू ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष बनाने का आदेश दिया। आपने केवल एक परिवार गांधी परिवार के लिए ट्रस्ट बनाया था। सोनिया गांधी को अध्यक्ष बनाया था, इसकी जांच होनी चाहिए तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम केयर्स फंड में देश ने पैसा दिया लेकिन विपक्ष विरोध करके इन लोगों का भी अपमान कर रहा है।
अनुराग ठाकुर की टिप्पणी पर हंगामा
अनुराग ठाकुर के इस टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने हंगामा करना शुरू कर दिया। कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि पंडित नेहरू बहस में कहा से आ गए। क्या हमने प्रधानमंत्री मोदी का नाम लिया? हिमाचल का ये छोकरा कहां से आया, कुछ भी बोल रहा है। कांग्रेस सदस्यों ने इस दौरान माफी मांगों के नारे लगाए। इसके बाद हंगामे को देखते हुए स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही को फिर से स्थगित करना पड़ा।
Comments
Post a Comment