Skip to main content

Posts

Showing posts with the label शहादत दिवस

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

डालटनगंज शहर के चियांकी स्थित एम के डीएवी पब्लिक स्कूल में शहीद भगत सिंह की मनाई गई शहादत दिवस

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू - डालटनगंज शहर के चियांकी स्थित एम के डीएवी पब्लिक स्कूल में शहीद भगत सिंह की मनाई गई शहादत दिवस,प्राचार्य जीएन खान समेत सभी शिक्षकों ने शहीद भगत सिंह की तस्वीर पर किया माल्यार्पण ।

शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनु अखौरी की 12वीं शहादत दिवस मनाई गई।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 आज 10 सितम्बर2021 दिन शुक्रवार को सुभाष चौक के नजदीक कर्नल संजय अखौरी के आवास ( शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनु अखौरी रोड) पर मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद की दादी श्रीमती दया चरण, माता-श्रीमती नीरा अखौरी, पिता-कर्नल संजय अखौरी एवं भाभी-श्रीमती सिमोनी अखौरी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला ने किया। शहीद मनु अखौरी अमर रहे, भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के जयघोष से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। शहीद के पुण्य आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर एवं  पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित की गई। ज्ञात हो कि फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनु अखौरी वायु सेना के 17 स्क्वाडेन IAF में 2009 में पदस्थापित थे। पंजाब प्रांत के मुक्तसर जिले के भलाईयाना गांव, जहां उन्होंने युद्धाभ्यास के दौरान मिग-21 फाइटर प्लेन उड़ाते समय 1500 हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों को बचाने में वीरगति को प्राप्त हुए । वे चाह...

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज शहीद वीर बुधु भगत की शहादत दिवस पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में आज शहीद वीर बुधु भगत की शहादत दिवस पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि देश की आजादी में अमर शहीद वीर बुधु भगत का योगदान अतुलनीय है। हमसभी झारखंड वासियों को उनपर गर्व है। वीर बुधु भगत की शहादत हमें उनके आदर्शों एवं अपनी माटी के प्रति सच्ची निष्ठा निभाने के लिए प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1857 की क्रांति से पहले वर्ष 1831-32 में अंग्रेजों के विरुद्ध झारखंड के वीर सपूत बुधु भगत ने विद्रोह किया था। वह अंग्रेजों के खिलाफ आवाज बने। शहीद वीर बुधु भगत ने लोगों को आजादी की लड़ाई के लिए हौसला देने का काम किया। शहीद वीर बुधु भगत के आदर्श सदैव युवाओं को प्रेरणा देती है मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि वे जानते थे कि अपना शासन और संस्कृति बचाए रखना है तो हर हाल में अंग्रेजों को देश से भगाना होगा। शहीद वीर बुधु भगत ने सभी जाति व धर्मों के लोगों को संगठित कर अंग्रेजों से लड़े और शहीद ...

शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनु अखौरी की शहादत दिवस मनाई गई।

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 आज 10 सितम्बर 2020 दिन गुरुवार को पलामू के लाल शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनु  अखौरी की शहादत दिवस कर्नल संजय अखौरी के आवास (सुभाष चौक के नजदीक शहीद मनु अखौरी रोड) पर मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद की दादी श्रीमती दया चरण एवं शहीद के पिता कर्नल संजय अखौरी एवं माता श्रीमती नीरा अखौरी ने संयुक्त रूप से शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि कर किया । इस अवसर पर पूर्व सैनिकों द्वारा शहीद की प्रतिमा माल्यार्पण, पुष्पांजलि एवं 2 मिनट का मौन रखकर शहीद के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।  17 स्कवाडन एयर फोर्स जिसे हम "गोल्डेन एरो" के नाम से जानते हैं जिसमें आज राफेल लड़ाकू विमान का इंडक्शन हुआ है। उसी युनिट में रहते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे शहीद मनु अखौरी। ज्ञात हो कि शहीद मनु अखौरी 10 सितंबर 2009 को पंजाब प्रांत के मुक्तसर जिले के भलाईयाना गांव में मिग 21 फाइटर प्लेन उड़ाते समय युद्ध अभ्यास के दौरान 1500 स्कूली बच्चों ...

कारगिल शहीद हवलदार प्रबोध महतो की शहादत दिवस मनाई गई।

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 आज दिनांक 06 सितम्बर 2020 दिन रविवार को कारगिल शहीद स्मारक पोल पोल में शहीद हवलदार प्रबोध महतो की शहादत दिवस मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र गान गाकर कारगिल शहीद युगम्बर दीक्षित एवं हवलदार प्रबोध महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित की गई।  कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि पलामू  के लाल ने 06 सितम्बर 1999 को कश्मीर के डोडा सेक्टर में शहादत दी थी जो हम सबों के लिए प्रेरणादायक है। जिनकी कुर्बानी भुलाई नहीं जा सकती। कुर्बानी सबों के नसीब में नहीं होती जो भारत माँ की रक्षा में शहीद हो सके।  पूर्व सैनिक विजयानन्द पाठक ने कहा कि भारत माँ के वीर सपूत को इस अवसर पर शत शत नमन करते हैं जिन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान देकर मातृभूमि की रक्षा की है। इस अवसर पर कर्नल संजय अखौरी, पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला, विजयानन्द पाठक, ओम पाल, आशीष रंजन, एजहारुल हक आदि लोग उपस्थित थे।