पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
आज 10 सितम्बर2021 दिन शुक्रवार को सुभाष चौक के नजदीक कर्नल संजय अखौरी के आवास ( शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनु अखौरी रोड) पर मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद की दादी श्रीमती दया चरण, माता-श्रीमती नीरा अखौरी, पिता-कर्नल संजय अखौरी एवं भाभी-श्रीमती सिमोनी अखौरी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला ने किया। शहीद मनु अखौरी अमर रहे, भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के जयघोष से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। शहीद के पुण्य आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित की गई। ज्ञात हो कि फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनु अखौरी वायु सेना के 17 स्क्वाडेन IAF में 2009 में पदस्थापित थे। पंजाब प्रांत के मुक्तसर जिले के भलाईयाना गांव, जहां उन्होंने युद्धाभ्यास के दौरान मिग-21 फाइटर प्लेन उड़ाते समय 1500 हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों को बचाने में वीरगति को प्राप्त हुए । वे चाहते तो अपने आप को इजेक्ट कर पैराशूट के माध्यम से बच सकते थे। लेकिन उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए, अपनी जान से ज्यादा उन बच्चों की जान के बारे में ख्याल रखा जो हमारे देश के कर्णधार थे। उन्होंने देश की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देकर मातृभूमि की रक्षा की। शहीद मनु अखौरी का बलिदान युगो-युगो तक वीरगाथा के रूप मेें वर्णित रहेगा। और यहां के युवा उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर देश की सेवा में अपना योगदान करेंगे। आज पूरा पलामू गौरवान्वित है और अपने वीर सपूत को शत-शत नमन कर शौर्यांजलि अर्पित कर रहा है।अभी जो राफेल हमारे देश में आया है वह 17 स्क्वाडेन IAF का हिस्सा है। विज्ञापन
कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति कर्नल प्रवीण अयैर, कमान अधिकारी 44 एनसीसी बटालियन, लेफ्टिनेंट कर्नल अमिताभ मुखर्जी, उप कमान अधिकारी 44 एनसीसी बटालियन, पूर्व सैनिक विजय आनंद पाठक, जिला अध्यक्ष, भाजपा, पलामू अविनाश देव, सदस्य माटी कला बोर्ड झारखंड सरकार सह निदेशक संत मरियम आवासीय विद्यालय, अविनाश वर्मा, केंद्रीय अध्यक्ष, झारखंड इंडिपेंडेंट स्कूल एलाइंस, अजय श्रीवास्तव, प्राचार्य जेनीथ फ्यूचर पब्लिक स्कूल सह डिस्टिक कोऑर्डिनेटर झारखंड इंडिपेंडेंट स्कूल एलाइंस, सरस जैन, चार्टर्ड अकाउंटेंट, सुधीर सिंह, Hony फ्लाइंग ऑफिसर उदित नारायण पांडे, भास्कर दुबे संतोष तिवारी, लल्लन प्रजापति अजय यादव आदि कई लोग उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment