पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 करंट लगने से अधेड़ की मौत, खेत में मिली लाश, MMCH में कराया गया पोस्टमार्टम पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के सिक्की गांव में शनिवार की सुबह एक अधेड़ का शव खेत में पड़ा मिला। युवक के सीने पर करंट से जले का निशान मिला है। वो मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया गया है। अधेड़ की पहचान जीतेंद्र भुइया के रूप में की गई। वह चैनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। पाटन के थाना प्रभारी प्रकाश कुमार ने बताया कि जीतेंद्र भुइया विक्षिप्त था और वो अपने साढू के यहां सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा आया हुआ था। रात करीब 10 बजे साढू के घर से अपने घर वापस आने के निकला था, लेकिन रात 12 बजे तक अपने घर नहीं पहुंचा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह खेत से उसकी लाश बरामद की गई। माना जा रहा है कि खेत में गिरे बिजली के तार के संपर्क में आने से उसकी मौत हुई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित MMCH लाया वहाँ मजूद मृतक के साढू राजकुमार भुइयां ने...