पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 RIMS में कल से जूनियर डॉक्टर कल लगाएंगे काला बिल्ला, अब तक नहीं मिले सातवें वेतन के बकाये पैसे! रिम्स के रेजिडेंट डॉक्टर सरकार से गुहार लगाकर थक गए, करीब एक महीने के इंतजार के बावजूद नहीं दिखी कोई भी सुगबुगाहट जिससे रिम्स के जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन में रोष है और कल से 7 दिन के लिए काला बिल्ला लगाकर सेवा देंगे! इसके बावजूद भी अगर कोई समाधान नहीं मिला तो अगले सोमवार से करीब 500 जूनियर डॉक्टर संपूर्ण हड़ताल पर जाएंगे जिसमें राज्य के बाकी पाँचों मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक भी सहयोग देंगे!! बताते चलें कि केंद में जनवरी 2016 से सातवां वेतनमान लागू है और झारखंड में जनवरी 2018 से, इस बीच जनवरी 2016 से मार्च 2019 तक का भुगतान बाकी है लेकिन अबतक इसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई! जब भी बात उठी बस झूठी वादे किए गये लेकिन अबतक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.