Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ऐप बैन

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

Google Play स्टोर से हटा Paytm,जानें App के बैन होने का वजह

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 गूगल ने पेटीएम को बड़ा झटका दिया है।शुक्रवार को Google Play स्टोर से पेटीएम ऐप को हटा दिया है।पेटीएम पर गूगल की पॉलिसी का उल्लंघन करने का आरोप लगा है।गूगल के मुताबिक वो किसी तरह के ऑनलाइन कैसिनो और जूए से जुड़े ऐप को किसी भी कीमत पर अपने प्लेटफॉर्म से प्रमोट नहीं करेंगे।   इस पर Google ने कहा है कि वह किसी भी गैंबलिंग (जुआ खेलने वाले) ऐप का समर्थन नहीं करेगा।Paytm और UPI ऐप One97 Communication Ltd. द्वारा डेवलप किया गया है।इस ऐप को Google Play Store पर सर्च करने पर ये नहीं दिख रहा है।हालांकि,पहले से Android स्मार्टफोन्स में इंस्टॉल्ड हुआ ऐप काम कर रहा है।   Paytm पेमेंट ऐप के अलावा कंपनी के अन्य ऐप्स- Paytm for business,Paytm money,Paytm mall आदि Google Play Store पर अभी भी उपलब्ध हैं।हालांकि अभी Paytm की तरफ से इस ऐप के Google Play Store से रिमूव किए जाने के बारे में कोई बयान नहीं आया है।